इंदौर में शांतिपूर्ण मतदान के लिये जनता का आभार: भाजपा
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने इंदौर की जनता तथा चुनाव आयोग व जिला प्रशासन का शांतिपूवर्क मतदान करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ही लोकतंत्र की शक्ति है जो अपने मताधिकार का उपयोग कर सक्रिय और सेवाभावी जनप्रतिनिधि चुनती है।
आपने कहा कि इंदौर में लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई है। चुनाव आयोग एवं प्रशासन के सहयोग से किसी अप्रिय घटना के बगैर सभी क्षेत्रों में जिस प्रकार से मतदान संपन्न हुआ है और मतदाताओं ने तेज धूप व गर्मी की परवाह किये बगैर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया है वह सराहनीय है। जबरजस्त बड़े हुए मतदान प्रतिशत से यह सिद्ध है, कि सकारात्मक विकास व राष्ट्रवाद एंजेडे की जीत होगी। जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जबरदस्त लहर है, जो परिणाम के रूप में सामने आएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के इस चुनाव में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सहभागिता से यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा हमेशा शांतिपूर्ण मतदान के पक्ष में रही है। भारतीय जनता पार्टी पुनः सभी मतदाताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त करती है।
भाजपा नेताओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान किया
ऽ भाजपा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज पत्रकार कालोनी चौराहा के पास स्थित मतदान केन्द्र 220 मुख्य अभियंता लो.नि.विभाग ओल्ड पलासिया पर मतदान किया।
ऽ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नंदानगर स्थित शा उ. मा. वि पुराना भवन नंदा नगर में मतदान किया। कैलाश विजयवर्गीय परिवार सहित पहुंचे।
ऽ भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने परसरामपुरिया स्कूल, जवाहर मार्ग में मतदान किया।
ऽ महापौर व विधायक मालिनी गौड़ ने लोधीपूरा गली नं 2 परशुराम धर्मशाला में मतदान किया।
ऽ भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने पत्रकार कालोनी चौराहा के पास स्थित मुख्य अभियंता लो.नि.विभाग ओल्ड पलासिया में मतदान किया।
लालवानी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया।
ऽ अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान किया।