जब आपस मे मिले पंकज-लालवानी

राजनीति May 19, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर । खजराना में दोपहर के वक़्त मतदान का जायज़ा करने निकले कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने हुए तो नज़ारा देखने लायक था। 

कांग्रेस नेता अन्नू पटेल ने बताया कि कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज संघवी जब मतदान का जायज़ा लेने खजराना के ताज नगर पहुंचे तो अचानक भाजपा के शंकर लालवानी सामने आ गए तो पंकज संघवी ने बेहिचक कदम आगे बढ़ाए और शंकर का अभिवादन कर हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया। अपनेपन की इस मीठी फुहार से भीगते हुए शंकर लालवानी ने भी हाथ मिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया।

कुछ सेकेंड तक दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा ...और इसके बाद लोगों ने मोबाइल से फोटो खींचना शुरू कर दिए गए। पंकज संघवी ने बताया यह सामान्य शिष्टाचार था,जो हर किसी में होना चाहिए। भले ही हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हों।

 इस अवसर पर भाजपा के पार्षद हाजी उस्मान पटेल भी मौजूद थे ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment