कांग्रेस ने गरीबों का सहारा तक छीन लिया: अभिलाष पाण्डे
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने उज्जैन में किया रोड शो
खबरनेशन/Khabarnation
उज्जैन। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने गरीबों के हकों पर डाका डाला है, उनका हक छीना है। तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गरीबों को 200 रूपए में बिजली देने का निर्णय लिया था, लेकिन अब पांच-पांच हजार रूपए के बिजली बिल आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने संबल योजना के जरिए गरीबों की मदद करने की शुरूआत की, लेकिन कांग्रेस को योजना भी रास नहीं आई और इन्होंने संबल योजना को भी बंद कर दिया। गरीबों को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रूपए देने की शुरूआत की तो कांग्रेस ने गरीबों से कफन की राशि भी छीन ली है। बुजुर्गों को तीर्थदर्शन योजना के जरिए तीर्थयात्राएं करवाते थे, इन्होंने इस योजना को भी बंद कर दिया है। यह सब करके यह बात युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने शुक्रवार को उज्जैन में पार्टी प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया के समर्थन में आयोजित रोड शो में कही। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी साथ थे।
पाण्डे ने कहा कि किसानों को बैंकों का नोटिस जारी हो रहा है और कहा गया है कि 10 दिन में बैंक का कृषि ऋण नहीं चुकाया गया तो बैंक कानूनी कार्रवाई करेंगे। अनेक किसानों को इस तरह के नोटिस मिल रहे हैं और कांग्रेस सरकार झूठ बोल रही है कि किसानां का सारा कर्जामाफ कर दिया है।
जनसंपर्क कार्यक्रम में चिंतामणि मालवीय, विधायक मोहन यादव, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व विधायक सतीश मालवीय सहित पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।