पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी लालवानी के समर्थन में जनसंपर्क व रोड़ शो किया
प्रचार-प्रसार की अंतिम बेला में महाजनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, लोकसभा सह संयोजक गोपालसिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी जनसंपर्क प्रभारी नानूराम कुमावत एवं सतीश शर्मा ने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी ने शंकर लालवानी के समर्थन में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़ के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 में नृसिंह बाजार बद्रीनारायण मंदिर से प्रारंभ कर लोधीपुरा गली न. 01 से इतवारिया बाजार, साठा बाजार, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार, पिपली बाजार, सराफा से शक्कर बाजार, सीतला माता बाजार से सीतला माता मिंंदर तक महाजनसंपर्क किया।
समापन अवसर पर शिवराजसिंह चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है, हमारी सरकार ने इंदौर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही विकास की नैया डूब गई। प्रदेश में कानून की धज्जियां सरेआम उड़ रही है, अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये, प्रदेश के विकास और जनता की सुरक्षा करने में ध्यान नहीं देते हुए सिर्फ तबादला उद्योग चला रहे है। इन्होंने बिजली बिल हाफ करने की बात कहीं थी इन्होंने तो बिजली ही हाफ कर दी। मेरे व्यापारी भाइयों इन्वर्टर खरीद लो क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार काम कर रही है। ये कांग्रेस नेता पहले कहते थे 24 घंटे बिजली देंगे, आपने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा कि आपको 24 घंटे बिजली मिल रही क्या? कांग्रेस की बिजली बार बार झटके मार रही है। हमने बिजली का बिल 200 रुपये किया, इन्होंने वचन दिया था कि हम 100 रुपये में बिजली देंगे, दी क्या? युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने वचन दिया था कि बेरोजगारों को चार हज़ार रुपये भत्ता देंगे, किसी को मिला क्या? फिर कहते है वो युवाओ को रोजगार देंगे, ढोर चराने की स्कीम ले आये, फिर युवाओ के लिए बैंड बजाने की स्कीम लाये। क्या मेरे इंदौर के भांजे-भांजियां ढोर चरायेगे, क्या बैंड बजायेंगे? श्री शिवराजजी ने कहा कि मेरे भांजे भांजियों याद रखना 19 मई को कांग्रेस का बैंड बजाना है। ताकि इन झूठे वादे करने वालो को सबक मिले। उन्होंने कहा कि इस बार लखन की अयोध्या से कांग्रेस की लंका का दहन होगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 80 वचन नही झूठ का पुलिंदा तैयार किया था, इसमे से एक भी वचन पूरा नही हुआ। प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आपने कमलनाथ एवं राहुल गांधी को चुनौती दी कि इनके द्वारा जनता को भ्रमित कर वोट प्राप्त करने वाले 83 वादे यदि पूरे किये हो तो सच और सबूत के साथ बताये यदि ये वादे पूरे किये होंगे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा और यदि ये झूठ बोल रहे है तो इन्हें मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे देना चाहिए।
जब इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरी बार प्रथम आया था तब प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि निगम के प्रत्येक सफाईकर्मी को 5-5 हजार रूपये ईनाम दिया जायेगा, लेकिन यह घोषणा करने के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूल गये। महापौर मालिनी गौड़ के द्वारा राज्य सरकार को बार-बार याद दिलाकर दबाव बनाया गया, जब महापौर का दबाव ज्यादा होने लगा तब कमलनाथजी की नींद खुली और परसों सफाईकर्मीयों को यह राशि देने के लिये आदेश करने की कार्यवाही की।
रथ में शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर व विधायक मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, शंकर यादव, शिवराजसिंह डाबी सवार थे।
महाजनसंपर्क में प्रमुख रूप से शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर व विधायक मालिनी गौड़, सत्यनारायण सत्तन, डॉ. उमाशशि शर्मा, कमल वाघेला, सतीश शर्मा, नानूराम कुमावत, शंकर यादव, जेपी मूलचंदानी, शिवराजसिंह डाबी मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, सोनू राठौर, अभिषेक बबलू शर्मा, जयंत भीसे, जयदीप जैन, गुलाब ठाकुर, गोलू शुक्ला, कमल वर्मा, एकलव्यसिंह गौड़, प्रदीप नायर, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, दीपक जैन टीनू, अश्विन शुक्ला, ज्योति तोमर, सरिता मंगवानी, कंचन गिदवानी, जवाहर मंगवानी, राजेश शुक्ला, लता लडडा, ज्योति पंडित, विनीता धर्म, देवेन्द्रसिंह रावत, सुधीर देडगे, मेघा विस्पुते, हरीश डावानी, भारत पारख, भारत रघुवंशी, प्रकाश राठौर, अखिलेश शाह, राजेश शिरोडकर, बलदेवसिंह चावला, मंजूर एहमद, अतुल बघेरलवाल, साजिद रायल, अतुल नीमा, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम पोरवाल, भगतसिंह यादव, राम पंवार, सुरेन्द्र त्रिवेदी, नरेन्द्रकुमार परमार, कमल मटाई, शानु शर्मा, ऋषिसिंह खनूजा, संकल्प वर्मा, मोहन राठौड, कमल आहूजा, दीपक पंवार, नीता शर्मा, प्रशांत बिजलानी सहित बड़ी संख्या मेंं जनसैलाब उपस्थित था।
झलकियां
ऽ केसरिया हुआ बाजार, गुब्बारों से व्यापारी प्रतिष्ठानों को सजाया गया।
ऽ सराफा की गली में एक व्यापारी ने अपनी बिटिया को गोद मे लेकर शिवराजजी को माला पहनाई तो, शिवराज ने अपने गले से मोतियों की माला निकाल कर बिटिया को पहना दी।
ऽ सीतला माता बाजार में सत्यनारायण सत्तन मंच पर मौजूद रहकर स्वागत किया।
ऽ व्यापारियो ने प्रतिष्ठानों की छत से केसरिया और हरे रंग की कागज की कतरन बरसा कर शिवराज का स्वागत किया।
ऽ चोकीदार डांस करते हुए कार्यकर्ताओ की एक टीम आगे-आगे चल रही थी, उनके मुह में चोकीदार सीटी और हाथों में मंजीरे थे।
इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी प्रातः 8 बजे विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 में वार्ड क्रं 70, आदर्श इंदिरा नगर शिव मंदिर से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया। इसके पश्चात लालवानी प्रफुल्ल सिनेमा, सुदर्शन स्टूडियों, लोकनायक नगर, चांदमारी ईट भट्टा, डॉ. राजेन्द्र भार्गव चौराहा, मधुसुदन कुटी, कृष्णा फर्नीचर से लाबरिया भैरू मंदिर से माली मोहल्ला, शगुन रेसीडेंसी, वार्ड-71 शगुन रेसीडेंसी से प्रारंभ समाजवादी इंदिरा नगर माता मंदिर, राठौर टेन्ट हाउस गली न. 08, गली न. 09, पुलिस लाईन, द्रविड़ नगर से स्कीम नं. 71, वार्ड क्र.-83 स्कीम नं. 71 से नाकोड़ा चौक से प्रारंभ होकर गुमाष्ता नगर की विभिन्न गलीयां एवं सुदामा नगर से उषा नगर, वार्ड क्र. 71 (पुनः)-उषा नगर से प्रारंभ होकर उषा राजे परिसर एवं उषा नगर की विभिन्न गलियां होते हुए महूनाका, वार्ड़ क्रं. 67-महू नाका से प्रारंभ, बाल्दा कालोनी सांई मंदिर, बाराभाई, जोशी मोहल्ला, पुलिस लाईन, बाल विनय मंदिर, छत्रीबाग, वार्ड क्र. 68-सैफी स्कूल होते हुए दरगाह चौक क्षेत्र में जनसंपर्क किया।