चुनाव के बाद प्रदेश के एक एक किसान का होगा कर्जा माफ: कमलनाथ
गरीबों के खाते में कांग्रेस सरकार जमा करेगी सालाना 72 हजार
अरूण यादव ने बागली के सूखे खेतों के लिए मांगा पानी
खबरनेशन/Khabarnation
खण्डवा, मुख्यमंत्री कमलनाथ आज गुरूवार को खकनार और पूंजापुरा में कहा कि म.प्र. में 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है । लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के सभी किसानों का 2 लाख रूपये तक का कर्जा माफ करेंगें । उन्होनें कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव के समर्थन में चुनावी आमसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी को लेकर मुझे मोदी शिवराज के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है । इसके लिए मुझे किसानों का सर्टिफिकेट चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि अरूण यादव को जीताकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं । न्याय योजना के तहत सभी गरीबों के खातों में 72 हजार रूपये की धनराशि हरसाल जमा की जाएगी । गरीब परिवारों की मुखिया महिलाओं के बैंक खातों में हर महिने कांग्रेस की सरकार 6 हजार रूपये जमा करेगी । इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव और श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर विशेष रूप से उपस्थित थी ।
पूॅजापुरा में कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव की मांग पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बागली के किसानों के खेतों में भी सिंचाई का पानी का पानी आयेगा । यहॉ पर भी आर्थिक समृद्धि आयेगी । पार्वती और कालीसिंध नदियों के पानी से किसानों के खेतों को सिंचित किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाएगी । इसके लिए हम किसानों को कर्ज माफी से कर्ज मुक्ति की ओर ले जायेंगें ।
म.प्र. में नहीं चलेगी कलाकारी की राजनीति
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की मेरी सरकार प्रवचन की नहीं वचन की सरकार है । हमनें 75 दिन अपने दिए हुए वचनों को पूरा करने का काम किया है । प्रदेश में 21 लाख किसानों की कर्जमुक्ति भाजपा को पच नहीं रही है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदिन 4 घंटे म.प्र. में रहकर कलाकारी की राजनीति कर किसानों को और नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश में लगे रहते हैं । लेकिन सभी लोग उनकी कलाकारी को पहचान चुके हैं । अब कलाकारी के झांसे में कोई आने वाला नहीं है । राष्ट्रवाद की बात करने वाले मोदी की पार्टी में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं हुआ है । अरूण यादव को जीताओगे तो सरकार भोपाल के बजाय बागली से चलेगी ।