कांग्रेस हमेशा देश विरोधी ताकतों की हिमायती रही : राकेश सिंह

राजनीति May 16, 2019

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस को घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला

खबरनेशन/Khabarnation   

खंडवा/खरगोन। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कह रही हैं कि हम सत्ता में आते ही देशद्रोह कानून को खत्म कर देंगे। सशस्त्र बलों की तैनाती की समीक्षा करेंगे और अफ्सपा कानून खत्म कर दिया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख यह साबित करता है की कांग्रेस देश विरोधी ताक़तों की हिमायती है। एक तरफ कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला है। वहीं, भाजपा देश को जोड़ने का काम कर रही है। हमें यह सोच-विचार कर अंतिम चरण में मतदान करना है कि हमें किन लोगों का साथ देना है। एक तरफ वो लोग हैं, जो देश विरोधी ताकतों का समर्थन करते आये हैं तो दूसरी ओर श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र की उन्नति के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने गुरुवार को खंडवा लोकसभा के कालमुखी में स्थानीय प्रत्याशी श्री नंदकुमारसिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने खरगोन में लोकसभा प्रत्याशी श्री गजेंद्र पटेल के समर्थन में रोड शो भी किया।

कांग्रेस का इतिहास झूठे नारों और वादों का

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठे नारों और वादों का रहा है। हमेशा जनता के विश्वास और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस करती आयी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उसी दिन गरीब मुक्त भी हो जायेगा। भारत कांग्रेस से मुक्त हो रहा है लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ताकतवर और शक्तिशाली भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि उरी में जब आतंकी हमला हुआ तो हमारी सेना के जवानों ने दुश्मन की धरती पर जाकर बदला लिया। यह हमारे भारत की मजबूती की निशानी है।

खंडवा की जनता देश को जोड़ने वालों के साथ

कालमुखी में जनसभा को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ देशभक्त लोग हैं तो दूसरी ओर देश विरोधी ताकतों का साथ देने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि खण्डवा की जनता हमेशा देश को जोड़ने वालों का साथ देते आई है। मुझे पूरा विश्वास है कि खंडवा के लोग देश को जिताने वालों के साथ खड़े रहते हैं। राकेश सिंह ने जनता से अपील की कि श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें नंदू भैया को कमल की बटन दबाकर आशीर्वाद देना है। कालमुखी में आयोजित जनसभा में लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, विधायक देवेंद्र वर्मा, अम्बाराम कराड़ा सहित पदाधिकारी मंचासीन थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment