निर्दलीय फार्म नहीं भर दे इसलिए 24 घन्टे के अंदर जफर खान पुनः बने शहर कांग्रेस महामंत्री
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी हालात ठीक नहीं है। हाल ही में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए चन्दननगर के नेता ज़फ़र खान को शहर कांग्रेस महामंत्री पद से हटा दिया गया था,जिन्हें 24 घन्टे के अंदर पार्टी ने इसलिए पुनः महामंत्री बना दिया कि पार्टी को डर था कि ज़फ़र खान निर्दलीय लोकसभा का फार्म नहीं भर दें।इसलिए पार्टी ने मामले को गम्भीरता से लिया क्योंकि विधानसभा 5 में सत्यनारायण पटेल की हार की वजह एक मुस्लिम के निर्दलीय लड़ने से वोट कट गए थे।बताते हैं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर संगठन प्रभारी सीपी शेखर ने मामले को समझते हुए इंदौर के जफर खान को पुनः इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री मनोनीत किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा की खान मेहनती कार्य करते हैं, गरीबों को मदद पहुंचाते हैं। लेकिन कुछ सड़कछाप छुटभैया नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस को झूठी जानकारी देकर बदनाम करने के उद्देश्य से पद से हटवा दिया था। लेकिन प्रभारी महामंत्री चन्द्रप्रभाष शेखर को वास्तविकता बताई तो उन्होंने सम्मान के साथ जफर खान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी और तत्काल नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
विधायक तुलसी सिलावट, सज्जन वर्मा, प्रमोद टंडन, संजय शुक्ला, मंजूर बेग , नासिर देहलवी, जीतू शर्मा, टंटू शर्मा, रियाज खांन, जाकिर खान, मोहम्मद अकबर आदि ने ज़फ़र खान को पुनः महामंत्री बनाये जाने को कांग्रेस के हित में बताया और ख़ान को शुभकामनाएं दी।