भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न

राजनीति Apr 24, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकोष्ठ की नगर संयोजक संध्या यादव ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने ली। 

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से मेंदोला व नेमा ने कहा कि यह चुनाव हम सभी के लिये और राष्ट्र के लिये अतिमहत्वपूर्ण चुनाव है। इस चुनाव में हमारी जीत देश में पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेगी। मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश का चहुंमुखी विकास हुआ। आपने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा समाज के किसी भी वर्ग के लिये कहीं कोई कमी नहीं रहने दी। सभी वर्गो के विकास के लिये मोदीजी की सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंचा। जैसा कि हम सभी जानते है, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को समर्पित राजनैतिक दल है और मोदी ने राष्ट्र को सबसे ऊपर रखकर कार्य किया। दुनिया में राष्ट्र के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दी। अब हमारी बारी है विरोधियों को कड़ा जवाब देने की, आपने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी आज से ही अपनी-अपनी जवाबदारी को समझते हुए प्रत्येक घर में पहुंचकर मोदीजी के द्वारा कराये गये, विकास को बताये और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन जुटाये।

बैठक में प्रकोष्ठ की नगर संयोजक संध्या यादव ने आश्वस्त किया कि आज से ही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिये जूट गये है और प्रत्येक घर में पहुंचकर आमजन से भाजपा के लिये समर्थन मांगेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से रमेश मेंदोला, गोपीकृष्ण नेमा, संध्या यादव, शिवासिंह ठाकुर, दीपक जायसवाल, अनूज मिश्रा, गणेश सिंगोर, लता जगताप, दीक्षा कुशवाह सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment