लोकसभा चुनाव के संदर्भ में नानूराम कुमावत को प्रत्याशी जनसंपर्क प्रभारी नियुक्त किया

राजनीति Apr 24, 2019

जनसंपर्क प्रभारी के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

भाजपा प्रत्याशी 27 अप्रैल से करेंगे जनसपंर्क

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी का 27 अप्रैल से लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम तय हो चुका है। 

लोकसभा के संपूर्ण क्षेत्र में प्रत्याशी जनसंपर्क कार्यक्रम के लिये भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत को प्रभारी बनाया गया है। कुमावत प्रत्याशी के जनसंपर्क का अलग-अलग विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था देखेंगे। 

जनसंपर्क योजना को लेकर लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जनसंपर्क प्रभारी नानूराम कुमावत ने आज प्रत्याशी जनसंपर्क की योजना बैठक भी ली। 

बैठक में सुरेन्द्र वाजपेयी, संकल्प वर्मा, प्रमोद रघुवंशी, बंशीलाल पुरोहित, सुरेन्द्र त्रिवेदी, वैदांत शुक्ला, गजराजसिंह सिसोदिया, संतोष गुर्जर, दीपक राजोरिया, महेश जोशी, राजा कोठारी, योगराज पाटीदार सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment