कांग्रेस अभी भी गरीबी हटाने का नारा देती है: रमेश मेंदोला
मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश में अदभूत कार्य किये है: अरविन्द कवठेकर
जब भी सत्ता में आई तो पूरे समय जनता की सेवा में समर्पित रही: गोपीकृष्ण नेमा
खबरनेशन/Khabarnation
लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 के 3 वार्डो की बैठक संपन्न
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 सुभाष मंडल के वार्ड क्रं 1, 5 एवं 6 की बैठक लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता़, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, जयदीप जैन, कमल वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदीजी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल अन्य राजनीतिक दल जनता के इस मूड को भाप चुके हैं। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश में अदभूत कार्य किये हैं। जो विपक्षी सरकार 60 साल में भी नहीं कर पायी, वह हमारी सरकार ने 5 वर्षों में पूरा करे दिखा दिया। अब तो सारी दुनिया के अर्थशास्त्री यह मानने लगे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। मोदीजी की सरकार ने ठोस रणनीति के तहत देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ हर क्षेत्र में काम किया है। पहले भारत गरीबों के देश के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब दुनिया की धारणा बदली है। जनता के लिए नई उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। किंतु दुःख इस बात का है कि हमारे विरोधियों को यह रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर नये-नये दोष मढ़ती है। हम सभी को मिलकर विपक्ष को करारा जवाब देना है। मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये एक कमल इंदौर से भी आप सबकी मेहनत से खिलाकर भेजना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता की सेवा करती है, लेकिन कांग्रेस तो राजा, महाराजा और उद्योगपतियों की पार्टी है। इनका तो नेता कौन है ? यह इनको ही नहीं पता है। यह गठबंधन की पार्टी है, जो देश-प्रदेश की जनता को ठगने का काम करती रही है और कर भी रही है। भाजपा ने कभी भी कुर्सी की राजनीति नहीं की है। सत्ता में आए तो पूरे समय जनता की सेवा में समर्पित रहे। देश-प्रदेश का विकास किया। पहले देश पर आतंकवादी हमले होते थे तो कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के मुंह तक नहीं खुल पाते थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को घर में घुसकर सबक सिखाया है। पिछले पांच वर्षों में देश को विश्व स्तर पर एक पहचान दिलाई है। देश को ऐसे ही प्रधानमंत्री की जरूरत है। अब हम सभी को संगठन के स्तर पर जो जो भी दायित्व मिले है और जिन्हें दायित्व नहीं भी मिले है, यह चिंता किसी को नहीं करना है, हम सभी का एक ही लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी और कमल के फूल को विजयी बनाना है, जब तक हम सब प्रत्येक घर मेंं उपस्थिति नहीं देंगे, तब तक यह संभव नहीं होगा। कांग्रेस और विपक्ष के झूठ और भ्रम पर हम जनता के सामने मोदीजी के द्वारा किये गये विकास को रखे जो कि वास्तव में दिख भी रहा है। भारतीय जनता पार्टी जब-जब भी सत्ता में आती है वह सिर्फ और सिर्फ देश और जनता के हित में ही कार्य करती है और यह देश की जनता भलीभांति जानती भी है। अब एक ही लक्ष्य हमारा कमल खिले दोबारा और यह लक्ष्य हम सब की मेहनत से सफल होगा।
लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि पहले तो प्रदेश के किसान दो-दो लाख रूपए के चक्कर में आ गए, लेकिन अब किसी भी चक्कर में मत आना। ये तो झूठेलों की पार्टी है। हमेशा से जनता के साथ छलावा करती रही है। पहले देश की जनता को गरीबी हटाओ का झांसा देती रही, लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाए। इन्होंने तो देश से गरीब ही हटा दिए। अब फिर से देश की जनता को गुमराह करके कुर्सी हथियाना चाहते हैं। कांग्रेस ने हमेशा से कुर्सी की राजनीति की है। इनका तो आज तक नेता ही तय नहीं हो पाया है। इनका हर दिन अलग-अलग नेता होता है। वैसे भी राहुल गांधी को तो कोई नेता ही नहीं मानता है। इनका ठगबंधन लोगों को ठगने के लिए सक्रिय है। आप सभी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। आप जो तय कर लेते हो उसे हर हाल में पूरा भी करते हो। आप सभी ने तय कर लिया है कि अपनी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शंकर लालवानी को भारी बहुमत के साथ जिताकर ही दम लेंगे।
आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 सुभाष मंडल के वार्ड क्रं 5 की बैठक ताम्रकार धर्मशाला हुकुमचन्द्र कालोनी में, वार्ड क्रं 6 की बैठक महावीर बाग एरोड्रम रोड पर तथा वार्ड क्रं 1 की बैठक श्रीराम धर्मशाला, सिरपुर में संपन्न हुई सभी बैठकों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।