मोदी जीतेंगे तो देश आतंक मुक्त और देश खुशहाल होगा: साध्वी प्रज्ञा
मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल में जनसंपर्क
खबरनेशन/Khabarnation
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा पिछले 5 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासन काल के 70 वर्षों को परास्त कर दिया। अब आपके सामने मैं उनके प्रतिनिधि के रूप में आपका मत प्राप्त करने आई हूं। नरेंद्र मोदी जी को अगले 5 वर्षों का मौका दें जिससे भारत विकसित राष्ट्र बन सके और विश्व में भारत का स्वाभिमान बढ़ सके। उन्होंने कहा कि मोदी जी जीतेंगे तो देश आतंक मुक्त बनेगा, नारी सुरक्षित होगी, देश खुशहाल होगा।
उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रीत्वकाल के समय को याद करते हुए जनता को बताया कि मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने वाले आज आपके सामने फिर खड़े हैं जनता उन्हें उचित जवाब देगी। 2003 में भी विधानसभा चुनाव में एक साध्वी के हाथों बुरी तरह हताशा मिली थी, आज फिर वह अपने 10 वर्ष के राजनीतिक संन्यास के बाद एक साध्वी के सामने हैं इस बार भी उनका वही हाल जनता करेगी मुझे भोपाल की जनता पर पूर्ण विश्वास है।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज शाम का जनसंपर्क मध्य विधानसभा अरेरा मंडल से प्रारंभ किया। साध्वी प्रज्ञा सिंह जी ने 4ः00 बजे शांति नगर वार्ड- 45, 4ः30 बजे अंकुर बस्ती, 5ः00 बजे श्री हनुमान मंदिर जनता क्वार्ट, वार्ड-49, 5ः30 बजे ईश्वर नगर वार्ड-50, 6ः00 बजे बंगाली मोहल्ला वार्ड 48, 6ः30 बजे साउथ एवेन्यू वार्ड-51, 7ः00 बजे ग्रीन सिटी वार्ड- 51, 7ः30 बजे श्री हनुमान टेकरी वार्ड-51, रात्रि 8ः00 बजे पीपल चौक वार्ड-51, 8ः30 बजे शाहपुरा ए सेक्टर वार्ड-51, 9ः00 बजे शाहपुरा सी सेक्टर सौरव पार्क वार्ड-51 में समापन्न किया