विपक्षी दल परिवारवाद से ग्रस्त: डॉ. मिश्रा

राजनीति Apr 24, 2019

गढ़ी एवं वारासिवनी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ढालसिंह बिसेन के पक्ष में की आमसभा

खबरनेशन/Khabarnation   

बालाघाट। लोकसभा चुनाव एक आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं अपितु राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का चुनाव है।  भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र से लेकर आमसभाओं तक भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। वहीं  कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे अन्य विपक्षी दल अपने परिवार की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहें है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैहर तहसील के गढ़ी एवं वारासिवनी में पार्टी प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को सबक सिखाया। कांगेस ने अपने वचन पत्र में देश द्रोह की धारा को ही खत्म करने की बात कही है। भाजपा ने कष्मीर को भारत का हिस्सा मानकर धारा 370 को खत्म करने की बात कही है, तो कांग्रेस कश्मीर में अलगाववाद और दो प्रधान की बात का समर्थन करती है। देश की सेना जब आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है तो विपक्षी दल सबूत मांगने का काम करते है। उन्होंने कहा कि आप सभी को कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक करना है। जिससे नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है और देश सुरक्षित हाथों में सौंपना है। उन्होने पार्टी प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन को भारी मतों से जिताने की अपील की।

पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम

प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 सालों में गरीबी के जाल में फंसाए रखा। नरेन्द्र मोदी की 5 साल की सरकार ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो गरीबी समाप्त की जा सकती है। नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर पूरे देश में एकरूपता में विकास किया है। कांग्रेस झूठ की और भाजपा विकास की राजनीति करती है। आने वाले समय में भारत मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक उभरेगा और विश्व पटल पर सशक्त बनेगा। हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, जब भी हम सत्ता में आए तो पूरा समय जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है और करेंगे।

सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, गौरीशंकर बिसेन, केडी देशमुख, भगतसिंह नेताम, डॉ. योगेन्द्र निर्मल, ओमकार बिसेन, अनुपमा नेताम मंचासीन थे। बाद में कांग्रेस के युवा नेता, पूर्व मंडी अध्यक्ष अजय बिसेन अपने सैकड़ां साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर लोकसभा सह संयोजक महेन्द्र सुराना, जिला उपाध्यक्ष अभय सेठिया, भारती पारधी, प्रमोद नेमा, निरंजन बिसेन, गुड्डा मरकाम, बुद्धनसिंह मर्सकोले, अर्जून जायसवाल, दीपक पांडे, सोनाली कुशराम सहित पार्टी जिला पदाधिकारी व बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment