चारों सीटें भाजपा को जिताएं: गोपाल भार्गव

राजनीति Apr 23, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए शुरू की गई हमारी लोकप्रिय योजनाएं बंद कर दी हैं। सरकार ने अंतिम सरकार के लिए मिलने वाला पैसा भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों को ठगा है।  

भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार महीनों में प्रदेश पीछे की तरफ लौटने लगा है, फिर बिजली गुल होने लगी है। उन्होंने कहा कि बंटाढार सरकार के जमाने में एक कहावत बन गई थी कि जब तक रहेंगे दिग्गी, जलती रहेगी ढिब्बी। भार्गव ने कहा कि इस सरकार को सबक सिखाने के लिए हमें वीरों की भूमि बुंदेलखंड में नया रिकॉर्ड बनाना है और यहां की चारों सीटें भाजपा को जिताना है। 

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व मंत्री कुसुम महदेले जी, लोकसभा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा एवं डॉ. वीरेंद्रकुमार खटीक, भाजपा विधायक गण, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment