हार के डर से विपक्ष ईवीएम मशीन पर ठीकरा फोड़ना शुरू हो गये: गोपीकृष्ण नेमा

राजनीति Apr 23, 2019

भारत विरोधी हो गये विपक्षी नेता: अरविन्द कवठेकर

मोदी ने किया चौतरफा विकास: रमेश मेंदोला

लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 के 3 वार्डो की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 महाराणा प्रताप मंडल के वार्ड क्र 67, 68, 69 की बैठक लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, कमल वर्मा, बबलू अभिषेक शर्मा, सोनू राठौर, मंडल अध्यक्ष प्रीतमसिंह लूथरा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

लोकसभा संयोजक अरविन्द कवठेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। हमारी सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाया, पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। मोदी जी को रूस का सर्वोच्च सम्मान मिला। मोदी मोदी की आवाज से आकाश गूंज रहा है। लेकिन कांग्रेस और बाकी पार्टियों को ये अच्छा नहीं लगा। मोदी का विरोध करते करते भारत विरोधी हो गए। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। पूछ रहे हैं कि कितने आतंकी मारे। कांग्रेस के एक नेता कहते हैं पुलवामा हमला दुर्घटना थी। दूसरे नेता कहते हैं पुलवामा का हमला फिक्सिंग थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस भारतमाता को कलंकित करने का काम कर रही है।

भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि यह चुनाव देश की दशा व दिशा को बदलने वाला चुनाव है। देश में विगत 5 वर्षो में चहुंमुंखी विकास हुआ सरकार के द्वारा सभी वर्गो का पूरा ख्याल रखा गया सभी के हित में कार्य किये गये। अब देश विकसित देशों की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस नहीं चाहती कि देश आगे बढ़े, उनके नेता आज भी 60 साल पूराना अपने पूर्वजों के द्वारा दिया गया नारा गरीबी हटाओं ही दोहरा रहे है। आपने कहा कि विपक्षी दलों ने हार के डर से अभी से ही ईवीएम मशीन पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है और इनका यह विलाप आगे ना जाने कहा तक चलेगा। जब भी यह हारते हुए दिखते है ईवीएम मशीन बीच में आ जाती है, लेकिन देश की जनता इनकी असलियत को जानती है।

हमने केन्द्र सरकार के साथ प्रदेश में भी भाजपा सरकार देखी और सभी विकास कार्यो को भी देखा। लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है मध्यप्रदेश के बेहाल हो गये है, ये सिर्फ तबादला उद्योग चलाकर लूटते रहे, ना कहीं विकास, ना कोई रोजगार, बल्कि पूर्व की हमारी सरकार के द्वारा गरीबों के और आम जनता के हित में चलाई जा रही उन सभी योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। इन्होंने मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए शुरू की गई संबल योजना रोक दी। गरीब महिलाओं को प्रसव के लिए जो पैसा सरकार देती थी, वह कांग्रेस सरकार ने छीन लिया। बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी छीन ली, अब बड़े-बड़े बिल आ रहे हैं। गरीब बच्चों की फीस छिन गई। गरीबों को असमय होने वाली मौत पर मिलने वाली सहायता छीन ली। अब हमें इस सरकार को करारा जवाब देना है और मोदीजी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है। आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार से संबंधित कई टीप्स भी दिये। 

लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने कहा कि विकास क्या होता है, यह मोदी जी ने बताया। गुजरात और देश का चौतरफा विकास किया। राजमार्ग, रेल कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, बंदरगाहों का विकास। प्रदेश में कांग्रेसी कर्जमाफी की बात करते हैं, झूठ व भ्रम फैलाकर जनता को भ्रमित किया, ना किसानों का कर्जा माफ हुआ और ना ही बेरोजगारों को भत्ता मिला, लेकिन अब देश की जनता इनके झूठ और भ्रमजाल में आने वाली नहीं है। एक तरफ देश के विकास और सुरक्षा के लिये चौकीदार के रूप में हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी है वहीं दूसरी तरफ झूठ बोलने वाला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व है। सभी जानते है विगत 5 वर्षो में देश में जो विकास हुआ है वह विगत 60 वर्षो में उनके द्वारा नहीं किया गया। समय आ गया है अब हमें 19 मई तक चूप नहीं बैठना है सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिये कार्य करते हुए प्रत्येक घर में अपने उपस्थिति दर्ज कराकर कमल के फूल पर बटन दबवाकर भाजपा को जिताना है।  

आज बैठक वार्ड क्रं 68 की बैठक मोहनपूरा सोनी समाज की धर्मशाला, वार्ड क्रं 67 की बैठक पोरवाल समाज धर्मशाला छत्रीबाग में एवं वार्ड क्रं 69 की बैठक राजपूत समाज बगीची छत्रीबाग पर संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल 24 अप्रैल को क्षेत्र क्रं 1 में बैठक

कल 24 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 सुभाष मंडल के वार्ड क्रं 5 की बैठक ताम्रकार धर्मशाला हुकुमचन्द्र कालोनी, वार्ड क्रं 6 की बेठक महावीर बाग एरोड्रम रोड, वार्ड क्रं 1 की बैठक श्रीराम धर्मशाला, सिरपुर पर आयोजित की गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment