धर्म अच्छा नागरिक बनना सिखाता है इंसानियत ही धर्म है: दिग्विजय सिंह

राजनीति Apr 22, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, आज ईटखेड़ी में ग्रामीण जनों के बीच एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2019 में दिल्ली में किसकी सरकार बने, यह आप लोगों को तय करना है। मोदी ने सिर्फ पूरी घोषणाएं की है 15 लाख हर घर में देने का वायदा किया था, मोदी ने झूठ बोला था या नहीं? उपस्थित आम जनों ने भी हाथ उठाकर सिंह का समर्थन किया। भाजपा मुझे हिंदू विरोधी कहती है। सिंह ने कहा कि पांव-पांव नर्मदा यात्रा मैंने की है। राघौगढ़ आकर मेरा घर देखें 7 मंदिर हैं जिसमें से चार मंदिरों में अखंड ज्योत जलती है। सिंह ने बताया कि 2 बार ओमकारेश्वर नंगे पैर यात्रा की है एकादशी का मैं व्रत रखता हूं। 

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलती है,धर्म के नाम पर वोट बटोरती हैं धर्म का व्यवसाय करते हैं, जबकि धर्म हमें रास्ता दिखाता है अच्छा नागरिक बनना सिखाता है। इंसानियत ही धर्म है। इस कार्यक्रम में गोल खेड़ी के सरपंच ज्ञान सिंह अहिरवार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह ने उपस्थित आम जनों से आग्रह किया कि 8 बार भाजपा को मौका दिया एक बार कांग्रेस को मौका देकर देखें। मैं आपकी सेवा के लिए हमेशा उपस्थित रहूंगा। 

इस अवसर पर हरि सिंह सैनी पूर्व सरपंच, अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत लखन मीणा, असलम भाई, गजराज जाट, पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर, जयश्री हरिकरण, गोल खेड़ी के सरपंच ज्ञान सिंह अहिरवार, रमेश यादव सुखी सेवनिया, बबलू, राजा मियां आदि बड़ी संख्या में आमजन किसान उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment