भोपाल की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे दिग्विजय: प्रभात झा
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। 10 साल तक श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास में बैठने के बाद मध्यप्रदेश को गढ्ढे की पहचान दिलाई, जनता को अंधेरा दिया और जिसने मध्यप्रदेश का बंटाढार किया। आज वही दिग्विजय सिंह भोपाल के विकास का विजन डाक्यूमेंट पेशकर भोपाल की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। दिग्विजय सिंह का विजन डाक्यूमेंट विजन लेस है और पूरी तरह फेक पेपर है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पत्रकार बंधुओं से चर्चा में कही। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता, महापौर आलोक शर्मा ने भी अपनी बात रखी।
प्रदेश का बंटाढार करने वाले अब विकास की बात कर रहे
प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि दिग्विजय सिंह ने 10 वर्षों में मध्यप्रदेश का बंटाढार कर दिया था। खेतों में पानी नहीं था, घरो में बिजली नहीं थी और सड़कों की हालत ऐसी थी कि गढ्ढों में सड़क है या सड़क में गढ्ढे है यह पता नहीं चल पाता था। उन्होंने कहा कि एकतरफ इनके मुख्यमंत्री कमलनाथ यह कहते है कि केन्द्र में त्रिशंकु सरकार बनेगी और वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह विजन डाक्यूमेंट पेश करते है। उन्होंने कहा कि इनके विजन डाक्यूमेंट को कौन सी सरकार पूरा करेगी यह बताए ? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने समूचे मध्यप्रदेश और खासकर राजधानी भोपाल में अनेक विकास के काम किए है। भविष्य का भोपाल कैसा हो इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना अलग से दृष्टि पत्र लायेगी।