असली मुद्दों से ध्यान हटाने के करतबों में जुटी है भाजपा: नीखरा

राजनीति Apr 22, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने अपने एक बयान में कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और वास्तविक विकास के मुद्दों की ओर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए समुदायों, जातियों और ऐसे ही दीगर मामलों को हवा देने में लगी हुई है।

कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की विफलताओं और जनता की आकांक्षाओं के साथ किये गये छलो का खुलासा कर रही है। जनता को भी सजग रहते हुए यह फैसला लेना चाहिये कि भावनाओं से जुड़े तात्कालिक घटनाएं उसकी जिंदगी में बदलाव लाएंगी अथवा विकास के स्थायी और दीर्घकालिक मुद्दे।

नीखरा ने कहा है कि नयी पीढ़ी के आगे परोस दिया गया अंधकार मिटाने के लिए भावुकता की करुणापूर्ण कथाओं के भ्रम में आने की बजाय, जनहित की वास्तविक, वैज्ञानिक और ठोस योजनाओं का आकलन करना होगा। आम चुनाव ने यह अवसर हमें उपलब्ध कराया है, तो हम उसका अपने पक्ष में सही उपयोग करें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment