दीवान सिंह के समर्थन में महिला कांग्रेस का तूफानी दौरा

राजनीति Apr 22, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

नरसिहपुर। लोकसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण की ओर है और प्रत्याशी घर घर दस्तक दे रहे है हालांकि अभी तक दोनों दलों के उम्मीदवारों की कोई बड़ी सभाएं नही हुई है फिर भी युवाओं को छोड़ महिलाओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है इसी क्रम में कांग्रेस की महिला इकाई बहुत ही सक्रिय दिखाई दे रही है नरसिहपुर के विभन्न वार्डों में जहां कांग्रेस की  महिला बिग ने तूफानी दौरा किया और घर घर दस्तक देकर कांग्रेस को जिताने की अपील कर रही है महिला कांग्रेस की ओर से प्रीति लुनावत, राजश्री चौहान, ज्योति बड़कुर, कुसुम साहू, नेहा कहार ने नरसिहपुर में जनसंपर्क किया बही करेली पहुची दीवान सिंह की पत्नी के साथ प्रीति मिश्रा, कविता वर्मा ने कमान संभाल रखी थी फिलहाल महिला कांग्रेस के प्रचार से बीजेपी महिला मोर्चा सकते में है ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment