क्या प्रज्ञा ठाकुर झूठ भी बोलती हैं?

राजनीति Apr 22, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

क्या भोपाल लोक सभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कभी कभी झूठ भी बोल लेती हैं। यह सवाल इस कारण से किया जा रहा है क्योंकि हाल ही में प्रज्ञा ने दावा किया था कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने वालों में वो भी शामिल थी। यहां पर यह बता देना जरूरी है कि प्रज्ञा का जन्म दो अप्रैल 1988 को हुआ है और बाबरी मस्जिद को दिसंबर 1992 में गिराया गया।

इस का अर्थ यह है कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया तो साधवाी की उम्र मात्र चार साल ही रही होगी। तो अब यह सवाल उठता है कि इतनी कम उम्र में क्या साधवी के लिये बाबरी मस्जिद पर चढ़ जाना संभव था ?

Share:


Related Articles


Leave a Comment