मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जिले में जनसभाओं को संबोधित किया

राजनीति Apr 22, 2019

छिंदवाड़ा जिले का पिछड़ापन दूर करने के बाद अब प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि छिंदवाड़ा जिले की जनता से जो उन्हें ताकत मिली थी। उसके कारण वह इस जिले के पिछडेपन को विकास में तब्दील कर पाये है और अब इस प्रदेश की जनता ने मुझे इतना जनआदेश दिया ,उस शक्ति से में मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में लाकर खड़ा करके रहूँगा। यह विकास उस वचन पत्र को पूरा करके होगा जो वचन कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले इस प्रदेश की जनता को दिया था।  

नाथ आज छिंदवाड़ा जिले के ग्राम टेमनीमाल और ग्राम सारंगबिहरी में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि मेरी पहचान छिंदवाड़ा जिले की जनता ने जो विश्वास मेरे प्रति व्यक्त किया ,उसके कारण बनी । उसी विश्वास के बदौलत आज पूरे देश में छिंदवाड़ा की भी एक अलग पहचान बनी है। जिसका आधार पिछले चालीस साल में यहां हुआ विकास है। 

नाथ ने कहा कि जनता जो अपेक्षाएं करती है जनप्रतिनिधियों को उसे पूरा करना कर्तव्य होता है। पिछले चालीस सालों के दौरान मैंने छिंदवाड़ा की जनता को कभी निराश नहीं होने दिया। यहां हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिये हरसंभव प्रयास किया। वहीं क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे इस प्रदेश को विकसित बनाने का जो दायित्व प्रदेश की जनता ने सौंपा है उसे पूरा करने में मैं अपनी पूरी ताकत लगा दूँगा। उन्होंने कहा कि जिन हालातों में प्रदेश की कमान मुझे मिली है।उसमें बहुत सी बाधाएं हमारे सामने हैं।इन बाधाओं को समाप्त कर जनता के विश्वास को पूरा करुँगा।उसे टूटने नहीं दूँगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सपना है कि प्रदेश के किसान, नौजवान, महिलाएं, गरीब और कमजोर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। उसके जीवन में खुशहाली आएं।इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र में अपनी कार्य योजना इस प्रदेश की जनता को बता दी है। हमने 76 दिनों में वचन पत्र के 83 बिन्दुओं को पूरा करके यह बता दिया है कि आने वाले पाँच साल में वचन पत्र का हर बिन्दु पूरा करके प्रदेश के कोने-कोने पर और यहां के हर नागरिक के जीवन में विकास की रोशनी पहुंचे।

कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मुझे विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़ रहा है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नकुलनाथ को मैंने यह जिम्मेदारी दी है कि पिछले 40 सालों से जो विकास की धारा छिंदवाड़ा जिले में बह रही है वह रुके नहीं और आगे तक जाए। उन्होंने जनता से अपील की जो विश्वास और प्यार पिछले 40 साल में उन्हें छिंदवाड़ा जिले की जनता ने दिया है वही सहयोग और समर्थन वे युवा नेता नकुल नाथ को दें। उन्हें कभी भी निराशा हाथ नहीं लगेगी।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment