भाजपा कार्यालय पर लालवानी का हुआ स्वागत सत्कार

राजनीति Apr 22, 2019

आज भाजपा के सभी वरिष्ठजनों के घर जाकर लिया आशीर्वाद

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी का जोरदार स्वागत सत्कार किया। 

आपने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात जैसे ही शंकर लालवानी कार्यालय पहुंचे, कार्यालय पर पहले से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने लालवानी का गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत कर उनकी सुनिश्चित जीत का भरोसा दिलाया। 

लालवानी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचकर संपर्क किया एवं उनसे जीत का आशीर्वाद भी लिया। भाजपा कार्यालय पर लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, लोकसभा सह संयोजक गेपालसिंह चौधरी, मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, बबलू अभिषेक शर्मा, रवि रावलिया, प्रेमनारायण पटेल, देवराजसिंह परिहार, उमानारायण पटेल, सत्यनारायण आजाद, गुमानसिंह पंवार, सुरेशसिंह धनखेडी, रामस्वरूप गेहलोद, मुकेश मंगल, सतीश शर्मा, पं. महेश जेशी, घनश्याम नारोलिया, संकल्प वर्मा, पवन शर्मा, विनोद जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लालवानी का स्वागत सत्कार किया।

भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा बैठक संपन्न हुई, चौपाल बैठकों की समीक्षा भी की

इंदौर, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, नगर महामंत्री डॉ. श्रद्धा दुबे,  ज्योति पंडित एवं मीडिया प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत दिनों संपन्न हुई चौपाल बैठकों की समीक्षा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा मोर्चा लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रेष्ठा जोशी, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री एवं पदमा भोजे ने की।

बैठक में श्रेष्ठा जोशी ने महिला मोर्चे की सभी बहनों को सोशल मीडियों तीनों माध्यम वाट्सअप, फेसबूक व ट्वीटर की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब आज से आप सभी को इनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहना है। इस लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चे की भी भूमिका अहम रहेगी। हम सभी को चुनाव संपन्न होने तक लगातार भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार करते हुए केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक घर मेंं जाकर देना है और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिये प्रेरित करते हुए यह बताना है कि हम सभी को पुनः देश का प्रधानमंत्री मोदीजी को बनाना है। साथ ही बैठक में चुनाव के संदर्भ में प्रचार-प्रसार को लेकर योजना भी तैयार की गई। 

विगत दिनों महिला मोर्चा द्वारा चौपाल बैठकें की गई थी इन सभी 250 चौपाल बैठकों की समीक्षा करते हुए इस पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अभी तक जिस गति से हम सभी कार्य कर रहे थे अब उससे डबल मेहनत और जोश से काम करते हुए हमेंं भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताना है। उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने चौपाल बैठकों के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी कार्य करने में किसी भी तरह की कमी ना रखे। 

बैठक में लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी का महिला मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया और महिला मोर्चे के द्वारा आश्वस्त करते हुए सभी ने भारी बहुमत के साथ जीताने का संकल्प भी लिया।

बैठक में श्रेष्ठा जोशी, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, पदमा भोजे, आशा मंत्री, गायत्री बाथम, रानू रंजीत कौर, अर्चना अवस्थी, ज्योति श्रीवास्तव ने भी उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

शालिनी शर्मा ने फेसबूक पेज की विस्तृत जानकारी दी और उपस्थिति बहनों को फेसबूक पर कैसे काम करना है, कैसे चलाना है यह भी बताया। साथ ही जिनके फेसबूक अकाउण्ट नहीं थे उन सभी महिला कार्यकर्ताओं को भी फेसबूक से जोड़ा।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रेष्ठा जोशी, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, पदमा भोजे, रचना गुप्ता, श्रद्धा दुबे, गायत्री गोगडे, आशा मंत्री, तुलसी प्रजापत, गायत्री बाथम, रानू रंजीत कौर, अर्चना अवस्थी, ज्योति श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, स्मिता हार्डिकर, मालती डागोर, सुधा शर्मा, सरोज मसीह, चन्दा खत्री, कंचन गिदवानी, बबली तलरेजा, वर्षा मूलचंदानी, रेणुका प्रताप, सुषमा पटेल सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment