विधानसभा चुनाव की गलती न दोहराए समझदार जनताः राकेश सिंह

राजनीति Apr 21, 2019

खबरनेशन/Khabarnarion  

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह ने शुक्रवार को बरगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता से विधानसभा चुनाव की गलती न दोहराने की अपील की। उन्होंने बरगी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के दौरान अनेक जगह चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को संबोधित किया।

राकेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता काफी समझदार है और इस बार वह विधानसभा चुनाव में हुई गलती को नहीं दोहराएगी। चुनाव के समय कांग्रेस का इतिहास रहा है झूठे वादे करके जनता को बरगलाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए हैं, झूठ बोला है। इसलिए इस बार काँग्रेस के झूठे वादों के खिलाफ वोट कर पुनः मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाना है। 

प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह ने शुक्रवार को बरगी विधानसभा के ग्राम मेरेगांव से संपर्क किया। इसके उपरांत सुन्द्रादेवी, बेलखेड़ा, गुबरा, सुनाचर, मनकेडी, पिपरिया, फुलर, भीटा, नटवारा, शहपुरा, मगरमुंहा, गडर पिपरिया, सहजपुर, बंधा, बिलखरवा, सिंहोदा, आमहिनोता, कुडन, पिपरिया, तेवर, पडुआ, पिंडरई, चैकिताल, लम्हेटा, गोपालपुर, भेड़ाघाट, कुंगवा, अंधुआँ, लमती कचनार आदि में जनसंपर्क करते हुए जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, शिव पटेल, सुखराम पटेल, संदीप शुक्ला, अनिल तिवारी, यशपाल सिंह, मनोज पटेल, बालगोविंद तिवारी, छपन्न सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment