बदले की भावना से काम कर रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार: प्रभात झा

राजनीति Apr 21, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव के समय में बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा नेताओं, प्रत्याशियों, प्रचारकों को सभाओं और रैलियों की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह उन्हें जानबूझकर जनसंपर्क से वंचित किए जाने जैसा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा ने भोपाल से पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को रोड शो की अनुमति नहीं दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्‍याशी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह को ने जिला प्रशासन से रोड शो की अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इससे इंकार कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना के चलते साध्वी प्रज्ञा को रोड शो की अनुमति नही दी है। प्रशासन जानबूझकर रोड शो की परमिशन नहीं दे रहा है, ताकि वे स्थानीय मतदाताओं के बीच न पहुंच पाएं, उनसे संपर्क न कर पाएं। उन्होंने कहा कि  चुनाव में हर उम्मीदवार, पार्टी और नेताओं को जनसंपर्क करने का अधिकार है, लेकिन भाजपा को प्रचार करने से रोककर प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोकतंत्र द्वारा दिये गए अधिकारों का हनन कर रही है।

दिग्विजय की डिक्शनरी में ओसामा जी, हाफिज जी

झा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह की डिक्शनरी में ओसामा जी, हाफिज जी, भगवा आतंकवादी और हिंदू आतंकवादी जैसे शब्द हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान से अब बहुसंख्यक वर्ग आक्रोशित होगा इसलिए यदि दिग्विजय सिंह की डिक्सनरी में हिंदुत्व नहीं है तो बहुसंख्यक वर्ग के डिक्सनरी में भी दिग्विजय सिंह को वोट नहीं होगा। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment