मोदीजी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया: रमेश मेंदोला

राजनीति Apr 21, 2019

मोदीजी का नहीं, 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रही कांग्रेस  गोपीकृष्ण नेमा

लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 के 3 वार्डो की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री गणेश गोयल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 शिवाजी मंडल के वाड क्र 48 व 49 एवं तिलक मंडल के वार्ड क्रं 45 की बैठक लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सूरज कैरो, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, कमल वर्मा, सविता अखण्ड, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुई।

लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि कांग्रेस के समय में छोटे-छोटे देश भारत को आंखें दिखाते थे। मोदीजी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। अब देशवासी जब विदेशों में जाते हैं, तो खुद को भारतीय बताते हुए सिर गर्व से उठ जाता है। यूपीए सरकार के समय मुंबई में आतंकी हमला हुआ। लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री और सरकार मौन रही, कुछ नहीं बोले। पाक आखें दिखाता रहा। लेकिन इस बार उससे गलती हो गई। आतंकियों ने उरी में हमला किया, तो हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को गिन-गिनकर मारा। पुलवामा में आतंकी हमला हुआ, तो हमारे प्रधानमंत्री ने कह दिया था- हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और कोई हमें छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेंगे नहीं। हमारी वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की और आतंकवादियों को ठिकाने लगा दिया। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि एक तरफ सारा देश मोदी-मोदी करते हुए विकास देख रहा है, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को यह पसंद नहीं है। इनको लगता है कि चौकीदार इनको जेल भेज कर ही दम लेगा। इसलिए ये मोदीजी पर घिनौने आरोप लगाते हैं। चौकीदार का अपमान करते हैं। इनके संस्कार ऐसे ही हैं। सपा के एक नेता तो मां-बहनों का भी अपमान करते हैं। लेकिन ये अकेले नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं है, ये 130 करोड़ भारतीयों का अपमान है, जिसे कांग्रेस को याद रखना चाहिए। 

विकास क्या होता है, यह मोदीजी ने बताया। उन्होंने देश का चौतरफा विकास किया। राजमार्ग, रेल कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, बंदरगाहों का विकास। कांग्रेसी कर्जमाफी की बात करते हैं, मोदीजी ने 6 हजार रुपए किसानों के खातों में डालने की बात कही और कई किसानों के खातों में पहली किश्त पहुंच भी गई। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों को नहीं मिला, क्योंकि वहां की कांग्रेस सरकारों को लगता है कि अगर किसानों को पैसा मिल गया, तो वे कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। आपने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत का उदय हो रहा है। स्वच्छ भारत योजना से, प्रधानमंत्री आवास योजना से, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से, फसल बीमा योजना से, किसान सम्मान योजना से एक नए भारत का उदय हो रहा है। धन्य हैं मोदीजी, जिन्होंने हिन्दुस्तान को बदल दिया। आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनाव में किस तरह बूथ पर तथा घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में वोट डलवाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी। 

बैठक में लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सूरज कैरो, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, कमल वर्मा, सविता अखण्ड, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, पप्पी शर्मा, विकास जैन, होलासराय सोनी, जितेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment