एक मजबूत और सशक्त संविधान का निर्माण किया डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने: दिग्विजय सिंह
128 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा है कि दलितों के मसीहा कहे जाने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन भारतीय समाज में सुधार के लिए समर्पित रहा है। देश के लिए एक मजबूत संविधान का निर्माण कर उन्होंने अत्याचार, शोषण, अन्याय तथा अपमान से संघर्ष करने की शक्ति दी है। संविधान में सभी वर्गों के हितों के लिए जो कानून बनाये इससे आज हर भारतवासी गौरवान्वित है और देश में एकता-अखण्डता और भाईचारे भी भावना बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डाॅ. अम्बेडकर की महती भूमिका रही है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जिस तरह लोग गौतम बुद्ध को भगवान मानते हैं उसी तरह आने वाले समय में लोग डाॅ. अम्बेडकर को भी भगवान मानेंगे। दिग्विजयसिंह आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 128 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे।
इसके पूर्व राजीव गांधी सभागार में आयोजित जयंती कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचैरी, जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित उपस्थित सभी नेताओं ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्र्यापण एवं पुष्प चढ़ाकर उन्हें आदरांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारीगण आभा सिंह, विभा पटेल, आनंद तारण, शाहवर आलम, अजयसिंह यादव, जगनलाल झांझोट, जहीर अहमद, महेश मालवीय, गुड्डू चैहान, राकेश वर्गीय, वर्दी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। प्रदेश कांगे्रस के सचिव विजय सिरवैया ने कांगे्रसजनों का आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व बोर्ड आफिस चैराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी दिग्विजय सिंह, पी.सी. शर्मा, कैलाश मिश्रा सहित अन्य कांगे्रसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।