मेरा चुनावी नारा आप की हिस्सेदारी मेरी जिम्मेदारी: दिग्विजय

राजनीति Apr 09, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जो कि भोपाल ससंदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीमदवार हैं । उन्होनें कहा कि कि चुनाव के लिये उन का नारा रहेगा आप की हिस्सेदारी मेरी जिम्मेदारी।

अपने चुनावी कार्यलय के उदघाटन के बाद एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा इस का मतलब यह है कि लोग पहले अपनी हिस्सेदारी निभायेंगे और फिर वो अपनी जिम्मेदारी को अंजाम देंगे।

 उन्होंने कहा कि वो इस महीने की 19 तारीख को अपने चुनाव का पर्चा भरने वाले हैं और आग्रह किया  कि वहां पर भीड लगाने की जरा भी जरूरत नहीं है।

सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल ही जो छापे पडे है वो केन्द्र सरकार के लोगों ने बिना राज्य सरकार को बताये किये थे जो कि संघीय ढांचे के खिलाफ है।
दिग्वजय ने कहा कि वे भोपाल के लिये क्या करना चाहते हैं इस के बारे में एक कागज जल्द ही लोगों के सामने लाने वाले हैं।

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment