मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विधानसभा और नकुल नाथ ने लोकसभा के लिये नामांकन दाखिल किया
कमल नाथ के प्रयासों से ही छिंदवाड़ा विकास माॅडल बना प्रदेश का विकास माॅडल
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नाथ ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अफसर अनुराग सक्सेना के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। कमलनाथ द्वारा नामांकन भरने के बाद कांग्रेस के युवा नेता नकुल नाथ ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन जमा किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डाॅ. निवास शर्मा को अपना नामांकन दिया।
सलूजा ने कहा कि छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र का लगभग 40 साल कमलनाथ प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहाँ से आज उनके पुत्र नकुल नाथ ने नामांकन दाखिल किया। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का इतिहास आजादी के बाद कांग्रेस का ही रहा है। छिंदवाड़ा माॅडल ने कमल नाथ को अजेय बनाया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमेशा छिंदवाड़ा को अपना परिवार माना और वहाँ की जनता ने उन्हें पालनहार के रूप में देखा। उन्होंने छिंदवाड़ा के विकास की जो व्यूह रचना रची आज वही माॅडल प्रदेश का विकास माॅडल बन गया।
कमल नाथ का अपने क्षेत्र के प्रति इतनी आत्मीयता और लगाव था कि उन्होंने वहाँ जो काम आम लोगों और क्षेत्र के विकास के लिए किये, वह काम छिंदवाड़ा माॅडल के रूप में उभर कर सामने आये। मुख्यमंत्री ने पिछले 40 साल में वहाँ पर कई ऐसे संस्थान स्थापित करवाए जो वहाँ के युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम और छिंदवाड़ा की प्रगति का आधार बने, जैसे-अपैरल ट्रेनिंग एण्ड डिजाईन सेंटर-छिंदवाड़ा जिले में इमलीखेड़ा, अमरवाड़ा, पाण्ढुर्ना, हर्रई, परासिया जैसे कई स्थानों में संचालित है। इस संस्थान में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से वस्त्र तैयार किए जाते हंै। जिसमें पाँचवीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को गारमेन्ट इंडस्ट्रीज के क्रियाकलापों के बारे में विभिन्न कोर्सेस का प्रशिक्षण दिया जाता है। आई.एल. एण्ड एफ.एस. स्किल्स डेव्हलपमेंट सेंटर-मोहन नगर, छिंदवाड़ा में संचालित हंै। जिसमें पाँचवीं से स्नातक और आईटीआई के छात्र-छात्राओं के लिए बीपीओ ट्रेनिंग, रिटेल सेल्स ऐसोसिएट््स, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, सी एन सी आपरेटर, हाॅस्पिटयालिटी, मेशन, बार वेडिन, इंगलिश फाॅर एम्पलोएविलीटी, डेब्ट रिकवरी एजेंट, बैंकिंग एग्जीक्यूटिव, शेफ ट्रेनिंग, गारमेंट चेकर, मोबाइल, रेफ्रिजरेशन रिपेयरिंग आदि कोर्सेस का प्रशिक्षण दिया जाता है।
सी.आई.आई. स्किल्स डेव्हलपमेंट सेंटर-इमलीखेड़ा चैक, छिंदवाड़ा में संचालित है। जिसमें उद्योग जगत की बड़ी कम्पनियाँ टोयोटा, एलएनटी, जेसीबी, शापुरजी पालोनजी, जेमको, कमिन्स, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, जीएमआर, होटल ताज, वोल्टास, हीरो मोटर्स आदि कम्पनियों द्वारा पाँचवीं से स्नातक और आईटीआई के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के उपरांत स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने और उपरोक्त कंपनियों में नौकरियाँ दी जाती है।
अशोक लीलैण्ड इंस्टीट्यूट आॅफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च-छिन्दवाड़ा में 15 एकड़ में यह संस्थान स्थापित है। संस्थान ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए उच्चतम दर्जे की सारी सुविधाओं से परिपूर्ण है। सेंटर में स्वयं की कार एवं भारी वाहन चलाने के कोर्सेस का प्रशिक्षण देकर लाईसेंस प्रदान कराने में सहायता करती है। प्रशिक्षण उपरांत देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी प्रदान की जाती है।
एन.आई.आई.टी. फाउण्डेशन-छिंदवाड़ा में दो जगह राजपाल चैक और बड़कुही में संचालित है। बारहवीं से स्नातक छात्र-छात्राएँ यहाँ पर सी.सी.एन.ए., डिप्लोमा इन जावा, डिप्लोमा इन डाॅट नेट, डिप्लोमा इन इन्फर्मेशन टेक्नाॅलाजी, इटरनेट इन सोशल नेटवर्किंग, एक्सल, टैली आदि सार्टिफिकेट कोर्सेस के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन-अमरवाड़ा में कौशल विकास के क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। संस्था में पाँचवी से स्नातक तक के छात्र-छात्राएँ सिक्योरिटी गार्ड, सिलाई मशीन आॅपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, आॅफिस मैनेजमेंट एवं टैली काॅल सेंटर, ब्यूटी पार्लर, राज मिस्त्री, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग आदि कोर्सेस चलायें जा रहे हैं। प्रशिक्षण के उपरांत ग्रामों और जिले के युवाओं, महिलाओं, पुरुषों को देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी प्रदान की जाती है।
सेन्टम फाउण्डेशन एयरटेल-छिंदवाड़ा जिले में यह संस्थान विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित कर रहा है। जिसमें बारहवीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोलकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दमुआ में 18 से 60 वर्ष तक के लोगों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग दी जाती है। तामिया में सिलाई सेंटर, कम्प्यूटर ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है। ताकि उन्हें अन्य कम्पनियों में और स्वयं का रोजगार मिल सके।
फुटवियर डिजाइन एण्ड डेव्हलपमेंट इंस्ट्रीट-इमलीखेड़ा चैक, छिंदवाड़ा में संचालित है। जिसका उद्देश्य छात्रों को फुटवेयर, फैशन, रिटेल आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। एफ.डी.डी.आई. छात्रों के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण के उपरांत देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में उच्च पदों पर नौकरी प्राप्त होती है।
एजिस काॅल सेंटर-छिंदवाड़ा जिले के स्थानों में काॅल सेंटर भी स्थापना की गई है इसमें इमलीखेड़ा में रूरल सोर्स काॅल सेंटर, चाँद और सौंसर, टाटा कम्पनी का काॅल सेंटर, अम्बाड़ा में आई.एफ.बी. काॅल सेंटर, बड़कुही में काॅल सेंटर की स्थापना की गई है। जिसमें पाँचवीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई और अल्प शिक्षित हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। ए.सी.टी.आई. मोटर टेस्टिंग सेंटर आंजनगांव पाण्ढुर्ना में संचालित है जिसमें प्रशिक्षण उपरांत नौकरी प्रदान की जाती है। सी.एल.सी. टेक्सटाईल पार्क पाण्ढुर्ना में है, जिसमें गारमेंट सेक्टर के लिए प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार देने की योजना है।
इनमें सभी तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान स्वरोजगार स्थापित करने और युवाओं को आत्मनिर्भर कर जीवन स्तर बदलने में मील का पत्थर साबित हुए हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में अत्याधुनिक मेडिकल काॅलेज का शुभारंभ किया। इसके खुलने से इस पूरे इलाके के साथ ही नागपुर तक के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। छिंदवाड़ा माॅडल के कारण यह क्षेत्र पूरे देश में एक आदर्श लोकसभा क्षेत्र बन गया है। इस सीट से अपने पुत्र नकुल नाथ को जिम्मेदारी सौंपकर उन्होंने बता दिया है कि उनका छिंदवाड़ा के लोगों से जो अटूट रिश्ता रहा है वह आगे भी बना रहेगा।