भाजपा में अब बुजुर्गों की इज्ज्त नहीः रघुनंदन
खबरनेशन/Khabarnation
भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने आज कहा कि उन के दल में इन दिनों बुजुर्गों को कुछ खास इज्जत नहीं मिल रही है।
खबर नेशन से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब तो हालत यह हो गई है कि किसी को भी उन से इस बारे में कोई सवाल ही नहीं पूछना चाहिए क्योंकि जो कुछ बुजुर्गों के साथ भाजपा में हो रहा है वो तो सब को नजर आ ही रहा है। शर्मा ने कहा कि अब यह चर्चा चल रही है कि ऐसा हो सकता है कि इंदौर से सुमित्रा महाजन को भी भाजपा से लोक सभा चुनाव लडने के लिये टिकट ना मिले ।
उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा ने भोपाल और इंदौर के लिये लोक सभा चुनाव में उस का उम्मीदवार कौन होंगे यह घोषित नहीं किया है जो कि ठीक नहीं है। शर्मा ने कहा जहां तक उन का खुद का सवाल है वे कभी भी किसी भी चुनाव के लिये टिकट नहीं मांगते है ।
उन्होंने कहा कि वे ठाकरे के युग के नेता और इस युग में कभी भी चुनाव लड़ने के लिये टिकट नहीं मांगा जाता था। उन के अनुसार ठाकरे के समय में पार्टी किसी को भी चुनाव लड़ने के लिये कह देती थी और इस आदेश का आदमी को पालन करना ही पड़ता था ।