भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं सोशल मीडिया समन्वयक संतोष मेहता ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने नगर में बनाई गई सोशल मीडिया और मीडिया में अपने वक्तव्य और मुददों पर बोलने वाले वरिष्ठजनों की एक आवश्यक बैठक ली।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, संतोष मेहता, गोपीकृष्ण नेमा, एवं रमेश मेंदोला ने उपस्थित पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मीडिया में अपने किस तरह के वक्तव्य रखे जाये और मुद्दों पर किस तरह बोला जाये, इसकी विस्तृत जानकारी दी।
आपने बताया कि 7 अप्रैल से भाजपा कार्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से महापौर मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, जीतू जिराती, मधु वर्मा, राजेश सोनकर, शंकर लालवानी, अंजू माखीजा, जयप्रकाश मूलचंदानी, श्रेष्ठा जोशी, जयंत भीसे, पदमा भोजे, जगमोहन वर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, हरिनारायण यादव, ललित पोरवाल, अजय जैन, प्रकाश राठौर, मनस्वी पाटीदार, संध्या यादव, डॉ. एस.एल. शर्मा, कैलाश यादव, सत्यनारायण आजाद, मुकेश जरिया, प्रकाश पारवानी, वरूण पाल, राजेश सिरोडकर, विनोद खंडेलवाल आदि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।