दिग्विजय सिंह को चुनाव आयोग द्वारा क्लीनचिट निष्पक्षता और विश्वसनीयता का प्रतीक: मानक अग्रवाल

राजनीति Apr 04, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांगे्रस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह जी के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को चुनाव आयोग से क्लीन चिट मिल गई है, जिसमें उन्होंने भाजपा को आरोपित करते हुए कहा कि दान धर्म में भी भाजपा राजनीति ढूंढ रही है। 

अग्रवाल ने कहा कि यह भाजपा की घृणित मानसिकता और बौखलाहट को दर्शाता है। मंदिर के पास बैठे भिखारियों को यदि कोई दान करता है तो भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द होता है? भाजपा की संवेदनाएं अब समाप्त हो गई है। 

अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा मुद्दों के आधार पर कांग्रेस से मुकाबला करे। बिना तथ्यों के आधारहीन शिकायतें करके भाजपा चुनाव आयोग का व स्वयं का समय नष्ट ना करे। अग्रवाल ने चुनाव आयोग द्वारा सिंह को क्लीनचिट दिये जाने के निर्णय को उचित बताते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता का प्रतीक है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment