कांग्रेस का भोपाल लोकसभा क्षेत्र चुनाव कार्यालय पुरानी विधानसभा के सामने स्थित भवन में प्रारंभ

राजनीति Apr 04, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के चुनाव कार्यालय में मीडिया एवं वार रूम की शुरुआत हो गई है। यह कार्यालय पुरानी विधानसभा के सामने पंजीयन भवन के पास स्थित निजी भवन में प्रारंभ हो गया है। वरिष्ठ कांगे्रस नेता मानक अग्रवाल को लोकसभा क्षेत्र भोपाल चुनाव कार्यालय में मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जो सिंह के चुनाव प्रचार हेतु मीडिया में पत्रकारों के साथ समन्वयक एवं मीडिया संबंधी समस्त कार्य देखेंगे। 

अग्रवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्तागण फिरोज सिद्दीकी, योगेंद्र परिहार और अपराजिता पांडे सहयोगी रहेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया की टीम भी गठित की गई है। दोनों टीमों ने चुनाव कार्यालय में अपना विधिवत कार्य प्रारंभ कर दिया है। कार्यालय में 24 घंटे माॅनिटरिंग की जायेगी। प्रतिदिन प्रेस ब्रीफिंग एवं पत्रकार वार्ता की व्यवस्था के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व्यवस्था भी कार्यालय में की गई है। कार्यालय में दिग्विजय सिंह के लिए एक अलग से कक्ष की व्यवस्था भी की गई है। यह चुनाव कार्यालय लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक निरंतर चलेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment