प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को गतिशील बनायाः सतीश उपाध्याय

राजनीति Apr 04, 2019

खबरनेशन/Khabarnation   

जबलपुर। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सत्ता संभाली, तो देश को आशा की किरण दिखाई दी और देश के विकास को गतिशील बनाया। उन्होंने ठहरे हुए देश को गति दी और अब उनके पांच साल के कार्यकाल में देश का मान-सम्मान शिखर छू रहा है। हमारी सेना अब दुनिया की तीसरी ऐसी सेना बन गई है, जो अपने सैनिकों की शहादत का बदला दुश्मन के घर में घुसकर लेती है। लोकसभा के चुनाव जनता के बीच हम अपनी सरकार और अपने प्रधानमंत्री के किये कार्यो को लेकर जाये तो निश्चित ही जीत हमारी होगी। यह बात गुरूवार को लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने जबलपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर गुरूवार को जबलपुर के  भाजपा कार्यालय रानीताल में ग्रामीण इकाई के किसान, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्पूर्ण बैठके आयोजित की गई। बैठक का मार्गदर्शन लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया। लोकसभा सह संयोजक आशीष दुबे, संगठन प्रमुख श्री गजानंद पंचेश्वर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने भी संबोधित किया।

मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही उपाध्याय ने कहा कि अब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त हाथों में है और उनके नेतृत्व में देश बदल रहा है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नारा दिया था कि गरीबी हटाओ, मगर गरीबी नहीं हटी, गरीब जरूर हट गए। देश में मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना गरीबों के इलाज के लिए वरदान सिद्ध हुई है। इस सरकार के पौने पांच सालों के कार्यकाल में ढाई करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास के पक्के मकान मिले हैं।

राकेश सिंह ने जबलपुर के विकास इबारत लिखी

उन्होंने कहा कि सांसद राकेश सिंह ने जबलपुर के विकास की नई इबारत लिखी है। शहर को विकसित करने के साथ साथ ग्रामीण की प्रत्येक पंचायत में उन्होंने विकास के कार्य कराये है। हर पंचायत में उनका दौरा हुआ है। हर पंचायत तक पहुँचने वाले देश के गिने चुने सांसदों में राकेश सिंह का नाम है। हम चुनावो में अपने साँसद के कार्यो और केंद्र की योजनाओ को लेकर उतरेंगे। बैठक में रानू तिवारी, राजेश दाहिया, राजेश राय, कृष्णशेखर सिंह, अभिषेक सिंह हरी, राजाबाबू सोनकर, संजय पटेल के साथ पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment