भाजपा 39वां स्थापना दिवस मनायेगी 6 अप्रैल को

राजनीति Apr 04, 2019

सभी बूथों पर पार्टी ध्वज लगाकर मनेगा स्थापना दिवस-गुड़-धनिया बांटकर नववर्ष गुड़ी पढ़वा मनायेंगे

संघर्षमयी गौरवशाली इतिहास के साक्षी बनेंगे कार्यकर्ता 

डिजीटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गौरव यात्रा एवं मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं लोककल्याणकारी नीतियों का करेंगे प्रचार-प्रसार

भाजपा कार्यालय के नीचे रक्तदान शिविर लगाया जायेगा  

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का 39वां स्थापना दिवस 6 अपै्रल को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा इंदौर नगर के सभी बूथों पर पार्टी ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया जायेगा तथा गुड़-धनिया बांटकर गुड़ी पढ़वा-नववर्ष मनाया जायेगा। 

आपने बताया कि हम सब कार्यकर्ता इस दिवस को एक विशेष पर्व के रूप में मनाते आ रहे है। इस बार 6 अपै्रल स्थापना दिवस के दिन हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पढ़वा भी है। हमारी परम्परा रही है नववर्ष के दिन गुड़ धनिया बांटकर मुंह मीठा कराया जाता है। इसी के साथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में बौद्धिक कार्यक्रम कर मनाया जायेगा। हम कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, इतिहास, विकास, हमारे प्रेरणास्त्रोत नेतृत्व एवं सुशासन युक्त कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का काम करते आ रहे है। 

बौद्धिक कार्यक्रमों में अलग-अलग विधानसभाओं में सांसद सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता व जीतू जिराती कार्यकर्ताओं के बीच बौद्धिक देंगे। बौद्धिक में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना संघर्ष और गौरवशाली इतिहास की गाथा कार्यकर्ताओं को बताई जायेगी। साथ ही डिजीटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गौरव यात्रा एवं मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं लोककल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

सभी विधानसभाओं में अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्य किये जायेगे। अस्पतालों में दवाई व फल वितरण किया जायेगा। अनाथ आश्रम, वृद्धाआश्रम में भी कार्यक्रम किये जायेंगे। 

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अपै्रल को प्रातः 9 बजे से विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय के नीचे बौद्धिक कार्यक्रम कर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें नगर के सभी वरिष्ठजन व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment