कमलनाथ की उपस्थिति में बसपा के के.के. गुप्ता के साथ वैश्य समाज के 50 प्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल

राजनीति Apr 03, 2019

सभी नवागत सदस्य कांग्रेस के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता और सिद्धांतों से जुड़ गये हैं: कमलनाथ

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष रीवा विधानसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के.के. गुप्ता ने अपने 50 साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता की प्रेरणा से वैश्य समाज के कई सदस्य आज कांगे्रस में शामिल हुए। इनमें दतिया से बसपा की नगर अध्यक्ष एडवोकेट नीतू गुप्ता, अमानगंज के सपा विधानसभा उम्मीदवार राजकुमार जैन सहित एडवोकेट नरेश गुप्ता, शैलेन्द्र सोनी, धर्मेन्द्र केसरी, लक्ष्मी गुप्ता, आकाश अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, राहुल गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता, लवकुश गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, सुनील केसरी, संजय वर्मा, रवीन्द्र कुशवाहा, दिनेश पटेल, अनंत सिंह चैहान, नरेन्द्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, भगवानदास गुप्ता, गिरिजा गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, सुमित गुप्ता, पुष्पेन्द्र गुप्ता, भरत गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, राज गुप्ता आदि शामिल थे। 

इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि आज आप सभी कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता और सिद्धांतों से जुड़ गये हैं। इस माध्यम से कांगे्रस के महान नेताओं के त्याग और बलिदान की परंपरा से जुड़ गये हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस की जीत किसी व्यक्ति के भविष्य का प्रश्न नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य का है। आपने अपने नजरिये, दृष्टिकोण और सोच से मध्यप्रदेश को देखा। यहां की तासीर आपको बताने की जरूरत नहीं है। इसी को आधार बनाकर मध्यप्रदेश का नक्शा बनाया जा रहा है।

नाथ ने कहा कि मोदी सुरक्षा और राष्ट्रवाद की बात करते हैं। सबसे अधिक आतंकी हमले बीजेपी के समय हुए। उनकी कलाकारी और ध्यान मोड़ने की राजनीति जनता तक आप लोगों को पहुंचाना है। आपके पास अनुभव है, अपनी रणनीति खुद बनाना है। खुद अपने आत्मविश्वास से कार्य करना है। अपने विश्वास के साथ कांगे्रस में प्रवेश किया है, आपके साथ विश्वासघात नहीं होगा।

इस अवसर पर मंत्रीगण पी.सी. शर्मा, जीतू पटवारी, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, रामेश्वर नीखरा, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, मोहम्मद सलीम, नरेश सराफ आदि उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment