मोदी के रहते देश असुरक्षित: कमलनाथ
देश और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त वातावरण बन गया है कांग्रेस का मैनीफेस्टो एक नयी दिशा देगा
कांग्रेस के थीम साँग का लोकार्पण
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में एक जबरदस्त वातावरण बन रहा है। यह आपको 15-20 दिनों में दिखने लगेगा। नरेन्द्र मोदी के रहते यह देश असुरक्षित है। देश में ध्यान मोड़ने और गुमराह करने की राजनीति की जा रही है जो सफल नहीं होगी। क्योंकि मतदाता इस देश की सरकार से दुखी और निराश हैं। अब कलाकारी की राजनीति का समापन होने वाला है।
कमलनाथ आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के थीम साँग ‘‘हमारे मध्यप्रदेश, सुन लो ये संदेश, देश से दिल्ली तक, अब कांग्रेस’’ रिलीज कर रहे थे। उन्होंने इसी के साथ बुंदेलखंडी, बघेली और निमाड़ी तीन क्षेत्रीय भाषाओं में आडियो भी रिलीज़ किये।
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश को नयी दिशा देने के लिये कांगे्रस का मैनीफेस्टो रिलीज किया है। जब देश 21 वीं सदी में प्रवेश करने वाला था तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को एक नयी दिशा दी थी। कम्प्यूटर युग की शुरूआत हुई, जिसने देश में क्रांति ला दी। अब राहुल 21 वीं सदी के दूसरे दशक में अगले दशक के लिये घोषणा पत्र के माध्यम से देश के विकास का लक्ष्य लेकर आये हैं। जिसमें एक ऊंची सोच है।
नाथ ने कहा कि हर क्षेत्र में लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसानों से मोदी ने कहा था कि लागत का 50 प्रतिशत अधिक मिलेगा, अच्छे दिन आने वाले हैं। जब पांच साल का हिसाब देने की बारी आई तो ध्यान मोड़ने की राजनीति करने लगे, ताकि जनता को जवाब न देना पड़े। कभी पाकिस्तान, कभी राष्ट्रवाद तो कभी सुरक्षा की बात करते हैं। क्या मोदी के आने के पहले तीनों सेनायें नहीं थीं, डीआरडीओ नहीं था, इसरो नहीं था, क्या एनडीए नहीं था, सैनिक स्कूल नहीं थे? कांग्रेस ने न्याय योजना बहुत सोच समझ कर बनायी है। मनरेगा में अब सौ की जगह 150 दिनों का रोजगार मिलेगा। यह ऐतिहासिक कदम हैं जो चैपट हो चुकी देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करेगा। मार्केट एकानामी बढ़ेगी जो इन्फार्मल एकानामी का हिस्सा है।
कमलनाथ ने कहा कि किसान बजट बनाया जायेगा जो कृषि क्षेत्र में एक नयी क्रांति लायेगा। पहले अन्न उत्पादन की कमी से देश जूझता था अब उत्पादन तो काफी बढ़ गया लेकिन कृषि आय कम हो गयी। इसलिये एक नयी दृष्टि से कृषि क्षेत्र को देखना होगा। क्या हमारे स्कूल अच्छी शिक्षा और अस्पताल अच्छे इलाज के लायक हैं। मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि इन 15 सालों में हम कहां घसीटे गये हैं? काॅलेजों में सही शिक्षा नहीं मिली, इसलिये विद्यार्थी नौकरी लायक नहीं निकले। शिक्षा और स्वास्थ्य पर हम 6 प्रतिशत जीडीपी एलोकेट करेंगे।
नाथ ने कहा कि वन अधिनियम को और मजबूती दी जायेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सबूत के अभाव में सभी के दावे निरस्त कर दिये। लेकिन अब हम ऐसी व्यवस्था बनायेंगे ताकि वनों में वर्षों से रह रहे आदिवासियों को उनके जंगल और जमीन के अधिकार के साक्ष्य मिल सकें।
उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने वाले नौजवानों को अब तीन साल तक किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं लगेगा। वह सरकार के बिना दखल के अपना उद्योग शुरू कर सकेगा। इससे नौजवानों की उद्यमिता के परिणाम सामने आयेंगे। देश में 22 लाख सरकारी नौकरी दी जायेंगी। पंचायतों में ही 10 लाख लोगों को नौकरियां दी जा सकती हैं।
नाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में पंचायतों को गांधी जी के सपने को पूरा करने और राजीव जी के 53 वे संविधान संशोधन से मिली शक्ति का उपयोग करते हुए अधिकार देकर बहुत मजबूत बनाया था। पंचायतों को हम फिर से मजबूत बनायेंगे। आज उनके पास केवल लेटर हेड और रबर स्टेंप रह गया है। सशक्त पंचायतें ही हमारी सरकार का माॅडल आॅफ गवर्नेन्स होगा। उन्हांेने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछडे़ वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है इसे हम देते रहेंगे, क्योंकि यह न्याय बहुत दिनों से पेंडिंग था। हमने छह महीने अध्ययन करने के बाद किसान ऋण माफी योजना लागू की है। शिवराज कहते हैं कि एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्हें झूठ बोलते शर्म नहीं आती। उन्होंने कहा कि एक-दो लोगों को तो गुमराह किया जा सकता है, लेकिन क्या 22 लाख किसानों को गुमराह किया जा सकता है?
इस अवसर पर मंत्रीगण प्रियव्रतसिंह, जीतू पटवारी और पी.सी. शर्मा के अलावा कांगे्रस के नेतागण सर्वश्री चंद्रप्रभाष शेखर, सुरेश पचैरी, रामेश्वर नीखरा, प्रकाश जैन, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राजीव सिंह, शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, जे.पी. धनोपिया आदि उपस्थित थे।