यह देश के भविष्य का चुनाव है: सतीश उपाध्याय
जबलपुर में प्रबुद्धजनों की बैठक में संपन्न
खबरनेशन/Khabarnation
जबलपुर। केंद्र में भाजपानीत एनडीए की सरकार बनने के बाद देश का मान सम्मान विश्व पटल पर ऊँचा हुआ है। आने वाला समय भारत का है इसलिए यह लोकसभा का आम चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजनों की बैठक में समदड़िया होटल में व्यक्त किये।
प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद कभी सरकारो ने नए भारत का निर्माण कैसे होगा यह नही सोचा और उसका परिणाम हुआ कि 60 सालो तक भारत पिछड़ता गया। गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार लगातार चरम पर पहुँच रहा था। जनता की जनता उम्मीद भरी निगाहों से किसी ऐसी सरकार का इंतजार कर रही थी। उनकी उम्मीदों को पूरा करे और 2014 में केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और एक मजबूत और स्थिर सरकार दी। देश के गांव, गरीब, किसान, माताओ, बहनों, युवाओ की अपेक्षाओं को पूरा किया। स्वच्छ भारत, आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना जैसी सेकड़ो ऐसी योजनाए है, जिनके बाद हम कह सकते है कि नए भारत का निर्माण हो रहा है। हम सब का दायित्व है कि नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि किसी भी ऐसे शहर जिसे बड़ा गांव या कस्बा कहा जाता हो उसे महानगरीय स्वरूप में लाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो, वहाँ की एयर, रेल, सड़क कनेक्टिविटी अच्छी हो। मेरे साँसद बनने के बाद मैंने प्रयास किया जबलपुर पर्यटन हब बने, यहाँ से नई ट्रेन प्रारम्भ हो, ब्रॉडगेज परियोजना पूर्ण ही, इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूरा हो, एयरपोर्ट का विस्तार हो, जबलपुर से जुड़ने वाली सभी सड़को का फोरलेन की तर्ज पर निर्माण हो यह सभी वह मुख्य कार्य थे जिन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य किया और खुशी है कि जबलपुर आज कस्बे से निकलकर महानगर बन गया है और अब जबलपुर के विकास को नए पंख लगाने आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है।
इस अवसर पर आमंत्रित प्रबुद्ध जनो के प्रश्नों का समाधान करते हुए उपाध्याय एवं सिंह ने जबाब दिया। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, डॉ जितेंद्र जामदार, निशीथ पटेल, शिव पटेल, दीपांकर बैनर्जी के साथ विभिन्न संगठनों एवम संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, गजानंद पंचेश्वर, राजेश मिश्रा, संदीप जैन, शिवराम बेन के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी उपस्थित थे।