देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का है यह चुनाव: सुमित्रा महाजन

राजनीति Apr 01, 2019

कांग्रेस की झूठ की राजनीति प्रदेश की जनता जवाब देगी: गोपीकृष्ण नेमा
मोदी जी ने विकास कर देश को सशक्त बनाया: सुदर्शन गुप्ता

लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं1 लक्ष्मीबाई मंडल के 6 वार्डो की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 लक्ष्मीबाई मंडल के 6 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, डाॅ. उमाशशि शर्मा, कमल वाघेला, जयदीप जैन, घनश्याम शेर, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, विजय बिंजवा की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

बैठक में सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि हमारा प्रजातंत्र है, इस प्रजातंत्र में हमारा अधिकार है, कि हमारा नेता कौन हो ?  हमारा प्रधानमंत्री कौन हो ? ये चुनाव देश के चुनाव है,  देश की स्तिथि कैसी हो ? देश की सुरक्षा किसके हाथों में हो? देश का विकास कैसे हो इसका नीति निर्धारण कैसे हो ?  ये देश की तस्वीर व तकदीर को बदलने वाला चुनाव है।

महाजन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पत्थर फेंकने और आतंकवादियों के घुसपैठ की घटनाए लगातार होती थी, इस पर लगाम लगाने का काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। आतंकवाद को सबक सिखाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है लेकिन ये काम अभी अधूरा है। यदि हम चाहते है, आतंकवाद का सफाया हो, तो हमे मोदी जी के हाथ मजबूत करना है, उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाकर देश के विकास और सुरक्षा को बल देना है, इसके लिए हमें कमल के फूल को जिताकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाना है। 

आपने कहा आज हमारा इंदौर बदल रहा, स्मार्ट सिटी की अवधारणा को पूरा करने का सपना जो मोदी जी ने देखा उसे पूरा करने का काम इंदौर की जनता कर रही है। सड़के चैड़ी हो रही है। स्वच्छता के कारण इंदौर विश्व के नक्शे पर उभरा है। इंदौर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। रेलवे स्टेशन का विस्तार हुआ साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण तेज गति से हुआ है। मोदीजी की सोच है जब देश स्मार्ट बन रहा है तो देश के बेटा बेटी स्मार्ट क्यों न बने, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल योजना शुरू की जिसमे युवाओं को तकनीक व रोजगार से जोड़ने का काम किया है। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि जनता समझ चुकी है, कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मप्र की जनता से झूठे वादे किये, और सरकार बनाई है। अब मप्र की जनता ने ठान लिया है कि झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगे। 

प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कविता के माध्यम से मोदीजी की नीतियों का प्रशस्ति गान कर अपनी बात रखी।
 
आज वार्ड 7 की बैठक मोदीजी की नसिया, वार्ड 8 की बैठक जैन अतिथि भवन, वार्ड कं्र 9 की बैठक लिसा गार्डन, वार्ड क्रं 10 की बैठक नाग मंदिर के पीछे कुम्हारखाडी, वार्ड 11 की बैठक माली समाज की धर्मशाला, भागीरथपूरा एवं वार्ड कं्र 12 की बैठक गणेश बाग में संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से सुमित्रा महाजन, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, डाॅ. उमाशशि शर्मा, कमल वाघेला, जयदीप जैन, घनश्याम शेर, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, विजय बिंजवा पदमा भोजे, दिनेश शुक्ला, मनोज मिश्रा, भागवंती रेडवाल, चन्द्रा वाजपेयी, निरंजनसिंह चैहान, सुुशीला वाजपेयी, ममता कश्यप, राजा यादव डाॅ. एन.एन. मिश्रा, गणपत कसेरा सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

कल 2 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 रामायण मंडल के 4 वार्डो की बैठक

कल 2 अप्रेल को विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 रामायण मंडल के वार्ड क्रं 23 की बैठक मां कनकेश्वरी देवी मंदिर परदेशीपूरा, वार्ड क्रं 24 की बैठक चोकसे धर्मशाला सुभाष नगर, वार्ड क्रं 25 की बैठक डी के गार्डन परदेशीपूरा एवं वार्ड क्रं 26 की बैठक चन्द्रपाल उस्ताद कुश्ती केन्द्र नंदीग्राम में आयोजित की गई है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment