मोदी है तो मुमकिन है, कांग्रेस के 60 सालों पर मोदी सरकार के 5 साल भारी: सुमित्रा महाजन
सर्जिकल स्ट्राईक से सैनिक ही नहीं बल्कि समस्त देशवासियों का सिर गर्व से ऊचा हुआ है: गोपीकृष्ण नेमा
लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं 5 के 6 वार्डो की बैठक संपन्न
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत से आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 के 6 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, कमल वाघेला, नानूराम कुमावत, सविता अखण्ड, महेश जोशी मोनी, संतोष मेहता, दिनेश सोनगरा, पं. महेश जोशी, संजय कटारिया, उस्मान पटेल, प्रणव मंडल, सुनिता सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि मोदीजी है तो मुमकिन है, इस नारे को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सामाजिक, आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हुआ है। कांग्रेस के समय गरीबों के विकास के लिए सिर्फ नारे बनाए जाते थे, लेकिन गरीबों तक विकास नहीं पहुंच पाता था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब विकास की मुख्य धारा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 5 वर्षों में जो विकास किया है वह कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब के अपने घर के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार किया है। केन्द्र सरकार के द्वारा जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं का मकान नहीं मिला है उन्हें भी 2022 तक मकान बनाकर दे दिये जायेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश देश में अव्वल रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंची हैं।
आपने उपस्थित महिला समुदाय से कहा कि आप सभी सुबह अपने घर का काम निपटाकर 2-3 घंटे प्रतिदिन अपने परिचितों, पड़ोसियों के घर पहुंचकर मोदीजी के नेतृत्व केन्द्र सरकार के द्वारा देश और आमजन के हित में किये गये कार्यो को बताये ताकि उन्हें भी जानकारी प्राप्त हो सके कि हमारी सरकार ने कितना विकास किया है। हम सभी का अब एक ही लक्ष्य है आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि जिस तरह हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राईक की और आतंकवादियों का सफाया किया, इससे सैनिकों का ही नहीं बल्कि समस्त देशवासियों का सिर गर्व से ऊचा हुआ है। मोदीजी ने देश की सुरक्षा व विकास के लिये जो कार्य किये है ऐसे कार्य अभी तक किसी सरकार के द्वारा नहीं किये गये। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार किस तरह करना है इसकी भी आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
कल 31 मार्च विधानसभा राऊ में 4 वार्डो की बैठक
कल 31 मार्च को विधानसभा राऊ के 4 वार्डो की बैठक आयोजित की गई जिसमें वार्ड क्रं 78 की बैठक माली धर्मशाला बिजलपुर में, वार्ड 79 की बैठक सेवन क्वाऊड गार्डन रेती मंडी के आगे में, वार्ड 80 की बैठक द्वारका गार्डन अन्नपूर्णा रोड में, वार्ड 81 की बैठक सांवरिया गार्डन केट रोड डी मार्ट चैराहे के आगे में आयोजित की गई है