मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्प ले: राकेश सिंह

राजनीति Mar 29, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा से काम करने वाला एकमात्र राजनैतिक दल है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है और सत्ता सेवा का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं मजबूत हो रही हैं। सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है, देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ रहा है, लेकिन यह सब विपक्षिओं को खटक रहा है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर के सिहोरा एवं पश्चिम विधानसभा के कार्यकताओं के मिलन कार्यकम में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में प्राणप्रण से जुट जाने की अपील की और कहा कि कार्यकर्ता संकल्प ले कि देश मे मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

राकेश सिंह ने कहा कि आतंकवाद देश ही नहीं दुनिया के लिए एक नासूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नासूर पर नकेल कसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक हम विपक्ष में रहे लेकिन जब देश के सम्मान और स्वाभिमान की बात आती थी तब भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सरकार के साथ खड़ा रहता था, लेकिन आज परिस्थितियां विपरीत हैं। कांग्रेस के नेता सत्ता के लालच में इतने अंधे हो चुके हैं कि देश की सेना के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़े करने में भी गुरेज नहीं करते।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि देश को शिखर पर पहुंचाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने घरों से निकलना होगा, मतदाताओं में जनजाग्रती लानी होगी और हमें विजय का संकल्प लेना होगा कि जब तक नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को विजय का संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी के पक्ष मे वातावरण बनाए और नरेन्द्र मोदी को पुनः विजयी बनाने के लिये मतदाताओं को प्रेरित करें।

इस अवसर पर विधायक नदंनी मरावी, विधायक प्रणय पांडे जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ओमप्रकाश पटेल, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, दिलीप दुबे, प्रभात साहू, गजानंद पंचेश्वर, आशीष दुबे, डॉ जितेंद्र जामदार, अभिलाष पांडे, मनोरमा पटेल सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment