देश के विकास में कहीं कोई रूकावट नहीं आयेगी: सुमित्रा महाजन

राजनीति Mar 29, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

कार्यकर्ता अलग-अलग टोली बनाकर कार्य करे: गोपीकृष्ण नेमा

लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं 4 के 7 वार्डो की बैठक संपन्न

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत से आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 के 7 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्षगोपीकृष्ण नेमा, महापौर व विधायक मालिनी गौड़, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, देवकीनंदन तिवारी, कमल वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ग व समुदाय के लिये कई उल्लेखनीय कार्य किये है। देश के चहुंमुखी विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के द्वारा कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। जिन हितग्राहियों को सरकार के द्वारा लाभ दिया गया है उन सभी से संपर्क कर अन्य परिवारों को केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये कार्यो को बताना है। अब समय आ गया है हम सभी अपने घर से निकलकर जनता के बीच पहुंचे और देश को अच्छा नेतृत्व मिले, देश के विकास में कहीं कोई रूकावट नहीं आये इसलिये उन्हें बताना है कि एक बार फिर से कमल के फूल को जिताकर नरेन्द्र मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

हमारे विरोधियों के द्वारा मोदीजी के खिलाफ जो सवाल किये जाते है उन सवाल करने वालों को खुद उसका जवाब पता नहीं होता है। दरअसल सवाल या कटाक्ष करना बहुत आसान होता है लेकिन उसका जवाब थोड़ा कठिन होता है। हम सभी के पास विरोधियों के सारे सवालों के जवाब है देश का विकास और प्रत्येक वर्ग के लिये किये गये अनंत कार्य। हमें जवाब देने में कतई देरी नहीं करना है। 

आपने बताया कि मोदी ने ऐसा कानून बनाया है जिससे अब कोई भी जालसाज बैंकों से कर्जा लेकर उसका भुगतान करने में आनाकानी नहीं करेगा। अगर उसके द्वारा कर्ज लिया जायेगा तो हर हाल में उसे चुकाना होगा, अब कोई धोकाधड़ी नहीं की जा सकेगी। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोली बनाकर कार्य करना है। प्रत्येक घर में हमारी यह टोली पहुंचेगी और देश के मान के लिये, सैनिकों के सम्मान के लिये, देश के विकास के लिये और पिछड़ो व गरीबों के लिये मोदी के द्वारा किये गये देशहित के सभी कार्यो को जन-जन को बताना है। अन्य माध्यमों से की गई बात की जगह मुंह से बोली गई बात का असर व्यक्ति पर ज्यादा होता है इसलिये हमें माउथ पब्लिसिटी का उपयोग करना है। इसके अलावा चुनाव प्रचार की दृष्टि से कई टीप्स भी देकर आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाया।

आज क्षेत्र क्रं 4 हेमू कालानी मंडल के वार्ड क्रं 65 की बैठक स्वामी प्रीतमदास सभागृह साधुवासवानी नगर, वार्ड कं 66 की बैठक नंदलाल खतुरिया, राजमहल कालोनी, वार्ड क्रं 72 व 73 आर्शीवाद भवन लोकमान्य नगर, वार्ड क्रं 82 4 डी सेक्टर सुदामा नगर, वार्ड क्रं 84 महालक्ष्मी परिसर द्वारकापूरी, वार्ड क्रं 85 सांईबाबा स्कूल, सांईबाबा नगर में संपन्न हुई। 

बैठक में प्रमुख रूप से पदमा भोजे मंडल अध्यक्ष महेश कुकरेजा, पार्षद ज्योति तोमर, देवेन्द्रसिंह रावत, लक्ष्मी हेमंत, सरिता मंगवानी, कंचन गिदवानी, विनीता धर्म, जवाहर मंगवानी, हरीश डावानी, हेदर अली महूवाला, सोगात मिश्रा, दारासिंह सलूजा, भगतसिंह यादव, लता जगताप, इंदू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल 30 मार्च को क्षेत्र क्रं 5 के 6 वार्डो की बैठक

कल क्षेत्र कं 5 में वार्ड क्रं 37 की बैठक महक वाटिका, वार्ड 38 व 39 की बैठक सकीना महल खजराना, वार्ड क्रं 40 की बैठक महक वाटिका, वार्ड क्रं 41 प्रेम बंधन गार्डन एवं वार्ड 50 रिवाज गार्डन की बैठक आयोजित की गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment