विनोद पारीक शहर सचिव नियुक्त
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर। शहर कांग्रेस में लगातार नियुक्तियों का सिलसिला जारी है।अब शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रमोद टण्डन ने युवा और सक्रिय राजनीति करने वाले विनोद पारीक को शहर सचिव नियुक्त किया है।विनोद पारीक के शहर सचिव नियुक्त होने पर कांग्रेस नेता शेख़ अलीम, विकास पारीक, मालीराम पारीक, जितेंद्र पारीक, राज सोनी, विनोद कुमावत, संजय अरोरा, अजय झा, वीनू छाबड़ा, राज धालीवाल, राजू भाटिया आदि ने उन्हें बधाई दी। विनोद पारीक ने शहर सचिव नियुक्त होने पर कहा वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।
Previous
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!