कमलनाथ की उपस्थिति में बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार उरमलिया सहित सैंकडों बसपा पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

राजनीति Mar 29, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आज यहां त्योंथर बीएसपी के पूर्व विधायक राजकुमार उरमलिया रीवा की गीता मांझी छतरपुर के मोहम्मद समीर, कटनी से रविन्द्र कुमार वर्मा ‘गुज्जू’, इरशाद राइन और प्रभू मकपद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, प्रदीप अहिरवार, देवदत्त सोनी, उपस्थित थे।

बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में मुबारक अली सतना, लोकसभा प्रभारी सिद्धनाथ साहू, सीधी लोकसभा प्रभारी हरचरण अहिरवार, कटनी लोकसभा प्रभारी इंजीनियर कमलेश चौधरी, जबलपुर जिला अध्यक्ष कोमल अहिरवार, टीकमगढ़ लोकसभा प्रभारी मास्टर गोपालदास, दमोह लोकसभा प्रभारी लवलेश आदिवासी, सेक्टर प्रभारी संजय भाटी, बैतूल जिला कोषाअध्यक्ष राजमणि मांझी, विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष अविनाश पाटील, सीपीआई सीहोर जिलाअध्यक्ष विष्णु सोलंकी, हरदा जिला प्रभारी भगीरथ कहार टीकमगढ़ जिला सचिव दुर्जन खान, सिरमौर नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी अनिल सोनी, विदिशा बसपा के रामबाबू, सीहोर कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अहिरवार, पूर्व प्रत्याशी और जिला महासचिव दिनेश अहिरवार, त्योंथर जनपद सदस्य महेश यादव, जनपद सदस्य बसंत लाल, संजय गुप्ता रीवा, और प्रमोद अहिरवार होशंगाबाद शामिल थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment