दिग्विजय ने शिवराज को दी चुनौती

राजनीति Mar 28, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल के संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज एक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को चुनौती दी कि वे दोनों के कार्यकाल के बारे में किसी भी मंच पर बहस करने के लिये तैयार हो जायें।

कांग्रेस कार्यालय में एक संवादाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वे उन के कार्यकाल के 10 साल और चैहान के कार्यकाल के 15 साल के बारे में किसी भी मंच पर बहस करने के लिये तैयार हैं ।

दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का पहला चुनाव 1977 में राघौगढ से लडा था और आखरी कहां से लडेंगे इस के बारे में कुछ पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले यह कहते हैं कि कांग्रेस के जमाने में सिगरेट की पर्ची पर भी आदेश लिख दिये जाते थेपर भाजपा वाले कम से कम एक भी ऐसी सिगरेट की पर्ची दिखा ही नहीं सकते हैं।

दिग्विजय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी से जो भी चार फायदे होने वाले थे वो तो हुय ही नहीं। उन के अनुसार नोटबंदी के बाद ना तो काला धन आया और ना ही आतंकवाद पर किसी भी तरह की रोक लग सकी। उन के अनुसार एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के केवल नौ लोगों के पास देश की 50 प्रतिशत संपत्ति है और बाकीे 50 प्रतिशत देश की अन्य जनता के पास है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment