कमलनाथ की उपस्थिति में फूलसिंह बरैया ने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

राजनीति Mar 28, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया ने आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व विधायक चतुरीलाल बराहदिया, राष्ट्रीय महासचिव सुबोध पंचोली, जय नारायण सगर, दिव्यराज जादौन, डाॅ. भगवान दास, कैलाश बल्लैया, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मौरे, प्रदेश सचिव मुन्नालाल भास्कर, जसवीरसिंह गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की रीति नीति में विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर बरैया ने कहा कि देश का भविष्य कांग्रेस के हाथो में ही सुरक्षित है। कांग्रेस की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की रही है। विकास क्या होता है, यह मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ जी ने इन तीन माह में ही बता दिया है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित है। विकास की एक-एक नई इबारत प्रदेश लिख रहा है। चाहे किसानो की कर्ज माफी हो या युवाओं के रोजगार की बात हो या सभी वर्गों के उत्थान की बात कमलनाथ जी ने जो चुनाव पूर्व कहा था, उन वादों को वे ईमानदारी से पूरा कर रहे हैं। 

इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री डाॅ. गोविन्द सिंह, संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और आईटी सेल के अध्यक्ष अभय तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment