भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा लिखी टी-शर्ट कार्यकर्ताओं के लिये तैयार की
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ नगर संयोजक निर्मल वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर सांसद सुमित्रा महाजन को जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा मोदी के फोटो लगी, लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा लिखी हुई टी-शर्ट कार्यकर्ताओं के लिये तैयार की गई है।
आपने बताया कि टी शर्ट पहनकर कार्यकर्ता मेरा वोट देश के लिये देने की अपील करेंगे तथा मोदी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करेंगे। सुमित्रा महाजन के साथ लोकसभा प्रभारी व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने भी उक्त टी शर्ट को देखकर सराहा।
इस अवसर पर निर्मल वर्मा, सुनील गुप्ता, मनीष विसानी, मनोज तिवारी, ऋभष गर्ग, नवीन जैन, कपिल शर्मा आदि व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!