देश में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रतीक बने मोदी: सुमित्रा महाजन

राजनीति Mar 28, 2019

कार्यकर्ताओं को घर-घर दस्तक देनी है: गोपीकृष्ण नेमा

विकास को मोदीजी ने जन आंदोलन बनाया: आकाश विजयवर्गीय

खबरनेशन/Khabarnation

इंदौर,भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत से आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 के 7 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, हरप्रीतसिंह बक्षी, सुमित मिश्रा, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, ईश्वर बाहेती, जगमोहन वर्मा, पदमा भोजे, मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य, गंगाराम यादव, किशोर खौरे, किशोर मीणा, शालिनी शर्मा, विवेक तिवारी, श्याम साहू, बबली तलरेजा, वर्षा मूलचंदानी, वर्षा सिरसिया, सरोज मसीह की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में मार्गदर्शन देते हुए सुमित्रा महाजन ने आज अपना इंदौर स्वच्छता में लगातार नम्बर 1 है इंदौर एयरपोर्ट आज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में स्थापित हुआ है इंदौर का रेल नेटवर्क देश के सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क में से एक है। इंदौर महानगर चारों ओर से सड़क परिवहन से जुड़ा है राष्ट्रीय राजमर्गो के उन्नयन की योजना तेजी से जारी है। विकास के कारण इंदौर विश्व में तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव विकास किया है आज विश्व में रोड़ माडल के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माने जाते है। लोकसभा चुनाव का रोड़मेप कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाला है। जब यूपीए की 10 साल की कांग्रेस की सरकार थी तब प्रतिदिन एक घोटाला उजागर होता था। विश्व परिदृश्य में भारत अपनी क्षमता के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पा रहा था, इन पांच वर्षो में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में रक्षा, सुरक्षा, विकास और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति के प्रतीक के रूप में मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। मूलभूत ढांचागत विकास सड़क बिजली और विशेष रूप से गरीब और मकान विहिन लोगों के लिये आवास के सपने को युद्ध स्तर पर पूरा करने के प्रयास के साथ-साथ समाज के 50 प्रतिशत वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली नारी शक्ति के लिये उज्जवला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय सड़क निर्माण के माध्यम से उल्लेखनीय विकास हुआ है। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल ताकत उसका कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है। हमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को मतदान केन्द्र स्तर पर पहुंचाकर मतदाता से सीधे संपर्क करना है। मंडल स्तर पर बैठकों के पश्चात अब इंदौर महानगर के 85 वार्डो में हमें महासंपर्क अभियान में लगना है। 

क्षेत्र क्रं 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से इस बार हम लीड और बढ़ाने का प्रयास करने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और आम जनता तक स्वास्थ्य, परिवहन और महिलाओं को समर्पित योजनाओं के माध्यम से घर-घर मोदीजी की योजनाओं ने दस्तक दी है। हमें जनता के बीच में सकारात्मक रूप से अपना पक्ष रखना है। 

प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती है जबकि कांग्रेस ने गरीबों को और गरीब बना दिया है। यह जनता ने पिछले 60 वर्षो में देखा है। 

आज वार्ड 63 की बैठक कच्छ पाटीदार धर्मशाला, वार्ड क्रं 55 भाजपा कार्यालय, वार्ड क्रं 61 माली समाज की धर्मशाला, वार्ड क्रं 62 मोदी परिसर, छावनी एवं वार्ड 64 की आर्शीवाद गार्डन नेमावर रोड पर संपन्न हुई।

कल 29 मार्च को क्षेत्र क्रं 4 के 7 वार्डो की बैठक

कल 29 मार्च को क्षेत्र क्रं 4 हेमू कालानी मंडल के वार्ड क्रं 65 में  स्वामी प्रीतमदास सभागृह साधुवासवानी नगर, वार्ड कं 66 श्री नंदलाल खतुरिया, राजमहल कालोनी, वार्ड क्रं 72 व 73 आर्शीवाद भवन लोकमान्य नगर, वार्ड क्रं 82 4 डी सेक्टर सुदामा नगर, वार्ड क्रं 84 महालक्ष्मी परिसर द्वारकापूरी, वार्ड क्रं 85 सांईबाबा स्कूल, सांईबाबा नगर पर आयोजित होगी। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment