घर-घर जाकर बताना है कमल के फूल की सरकार बनाना है: सुमित्रा महाजन

राजनीति Mar 27, 2019

क्षेत्र क्रं 1 के 5 वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं की  बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत से आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 के 5 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, डाॅ. उमाशशि शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि आम चुनाव तय हो चुके है हम सभी किसी व्यक्ति विशेष के लिये कार्य नहीं करते है। हम भारतीय जनता पार्टी को जीताने के लिये कार्य करते है। पूरे देश की व्यवस्था कैसी हो, विकास कैसा हो, इसके लिये यह चुनाव है। मेरा देश कैसा रहेगा और कैसा रहना चाहिए इस चुनाव के माध्यम से जनता तय करेगी। मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के द्वारा जनहित में कई योजनाएं चलाकर उसका सीधा-सीधा लाभ जनता को पहुंचाया गया। मोदीजी ने पहले संपन्न लोगों से आव्हान करते हुए गैस की सब्सीडी छुड़वाई और बाद में उज्जवला योजना बनाकर गरीबों को गैस उपलब्ध कराई। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ भी गरीबों तक कैसे पहुंचे इसकी भी योजना बनाकर इससे जोड़ा गया।

आपने आतंकवाद की बात रखते हुए कहा कि मोदीजी के दृढ़ निश्चय ने पुलवामा का बदला लेते हुए कई आतंकवादियों को समाप्त किया और जब अन्य देशों के समर्थन की बात आई तो ज्यादा से ज्यादा देश मोदीजी के साथ खड़े थे। केन्द्र सरकार ने हमारे वीर सैनिकों को युद्ध के साधन उपलब्ध कराते हुए उनकी वर्षो की बुलेटप्रुफ जाकेट मांग को पूरा करते हुए बुलेटप्रुफ जाकेट जवानों को दी। आपने कहा कि 13 मुस्लिम देशों के सम्मेलन में जब भारत को बुलावा आया तो हमारी विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज गई और वहां जाकर कहा कि हमारा आतंकवाद से विरोध है मुस्लिमों से किसी तरह का कोई विरोध या बैर नहीं। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है आतंकवाद को समूल नष्ट करने का। आने वाले चुनाव में हमारी सरकार ने जनता और देश के विकास के लिये जो कार्य किये है उन्हें हमें घर-घर जाकर बताना है और फिर से कमल के फूल वाली सरकार बनाने के लिये प्रेरित भी करना है। 

आज शीतला सप्तमी का जिक्र करते हुए आपने कहा कि जिस तरह देश में देवियों को पूजा जाता है हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी भी महिला शक्ति का उतना ही सम्मान करते है और आज देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन एक महिला है। आज हमारे वैज्ञानिकों के द्वारा अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में भारत को स्थापित किया है। यह हमारे लिये गर्व की बात है। वैज्ञानिकों ने देश का मान बढ़ाया है, इसका उपयोग हम देश की रक्षा के लिये करेेंगे, किसी को नुकसान पहुंचाने के लिये नहीं। आपने कहा कि भारत को शक्तिशाली बनाने के लिये, सक्षम बनाने के लिये स्वच्छ बनाने के लिये भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिये नरेन्द्रजी मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। अभी हमारे पास समय है हम सब इस तैयारी में लग जाये और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित कर लें। 

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि अब हम सब मतदान के दिन तक की योजना बनाकर कार्य करें। आगामी चुनाव में विजय हासिल करने के लिये प्रत्येक घर में अपनी उपस्थिति देकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को बताना है, ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिये प्रेरित करना है। 

वार्ड क्रं 13 की बैठक विनायक पैलेस स्कीम नं 51, वार्ड क्रं 14 की बैठक सेन्ट गिरी स्कूल व्यंकटेश नगर में, वार्ड क्रं 15 की बैठक ग्रेटर बाबा परिसर एयरपोर्ट रोड, वार्ड क्रं 16 गिरनार सिटी नंदबाग रोड वार्ड क्रं 17 की बैठक गोपाल कंपाउण्ड जगन्नाथ नगर कुशवाह नगर में संपन्न हुई। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुमित्रा महाजन, जयपालसिंह चावड़ा, रमेश मेंदोला, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, डाॅ. उमाशशि शर्मा, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जयदीप जैन, प्रेमनारायण पटेल, महेश जोशी, रमाकांत गुप्ता, अश्विन शुक्ला, भगवानसिंह चैहान, नीता शर्मा, चन्द्रा वाजपेयी, पार्वती कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment