यह चुनाव वंशवाद और राष्ट्रवाद के बीच का चुनाव: प्रभात झा

राजनीति Mar 27, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

आष्टा। लोकसभा चुनाव मात्र सांसद का चुनाव न होकर वंशवाद एवं राष्ट्रवाद के बीच का चुनाव है। यह चुनाव देश का भाग्य और भविष्य चुनने वाला चुनाव है। हमारा सेनापति तो दुनिया को पता है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। लेकिन सामने वाली सेना में सेनापति का पता नहीं है। एक और बेमेल ऐसा गठबंधन है जो पूरी तरह वंशवाद पर टिका हुआ है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जो केवल राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित है। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा ने देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के आष्टा में बुधवार को विजय संकल्प जनसभा में कही।

बीते 5 वर्षों में यह देश श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित रहा। कांग्रेस के राज में नीत नये घोटालों के कारण देश की छवी दुनिया में खराब हुई थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर प्रगति कर अपनी अलग पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेता लगातार सेना का अपमान कर रहे हैं। हमारी सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। आज कांग्रेस एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे है।

प्रधानमंत्री मोदी के कारण विश्व में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। देश में गरीबों के लिए जितनी योजनाएं मोदी सरकार के समय बनी हैं, पहले कभी बनी। यदि आज नरेन्द्र मोदी जी की सरकार नहीं होती तो गरीबों को आवास योजना का लाभ न मिला होता। माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति नहीं मिली पाती। निर्धन गरीबों का मुफ्त इलाज संभव नहीं हो पाता। आजादी के बाद पहली बार पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के माध्यम से लघु सीमांत किसानों के खाते में 6 हजार रूपए डालने का काम किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र को किसानों की सूची नहीं भेजी, इसलिए प्रदेश के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रभात झा ने कहा कि अब तय आपको करना है कि आपको मजबूत सरकार देने वाले नरेन्द्र मोदी चाहिए या आतंकवादियों के समर्थन में बोलने वाला ठगबंधन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही गरीबों को वोट बैक मानकर राजनीति की है। कांग्रेस गरीबों की वोट लेती रही और उसे हासिये पर रखती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 72000 प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में भेजने की घोषणा पूरी तरह से आधारहीन घोषणा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी दादी और पिता के समान गरीबी हटाओ का झूठा नारा दोहरा रहे है, लेकिन अब देश की जनता और गरीब आदमी कांग्रेस के फरेब को समझ चुका है। इस बार कांग्रेस के झांसे में आने वाला नही है। आज पूरा देश आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री बने हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोहर उंटवाल, प्रदेश मंत्री एवं लोकसभा के प्रभारी पंकज जोशी, रायसिंह सेंधव, जिला अध्यक्ष  नंदकिशोर पाटीदार, शाजापुर नरेन्द्र सिंह बेस, सीहोर सीताराम यादव, विधायक रधुनाथ मालवीय, पूर्व विधायक दीपक जोशी राजेन्द्र वर्मा, रणजीतसिंह गुणवान, जसवंत सिंह हाडा, अरूण भीमावत, बाबूलाल वर्मा, ललित नागौरी उपस्थित थे। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment