भाजपा की आज से 13 अप्रैल तक निरंतर विधानसभावार वार्डो की बैठक चलेगी
क्षेत्र क्रं 2 के श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की बैठक संपन्न हुई
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभावार वार्डो की बैठक आज से 13 अपै्रल तक निरंतर चलेगी।
डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के वार्ड क्रं 30 में विद्या विजय मंदिर, वार्ड क्रं 31 स्वागत गार्डन मालवीय नगर चैराहा, वार्ड क्रं 32 गार्डन सत्यसांई के सामने, वार्ड क्रं 34 गुजराती बलाई धर्मशाला निरंजनपुर, वार्ड क्रं 35 निरंजनपुर नई बस्ती में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सुमित्रा महाजन ने कहा कि आप सभी की जवाबदारी बढ़ गई है,आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। हम सभी को प्रत्येक घर में पहुंचकर नरेन्द्र मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का आग्रह करना है। मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पिछड़ों के लिये, गरीबों के लिये तथा आम जनता के विकास के लिये जो कार्य किये है वो आज तक किसी सरकार के द्वारा नहीं किये गये। पूर्व की सरकारों में उनके नेताओं के द्वारा झूठ बोलकर, भ्रम फैलाकर, भोलीभाली जनता से वोट तो लिये गये लेकिन उनके विकास की चिंता उन्होंने नहीं की। मोदीजी ने सबकी चिंता करते हुए देश का चहुंमुखी विकास किया है विदेशों में भारत की साख बनाकर देश का मान बढ़ाया है।
बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और कहा कि हम सभी को आमजनता को प्रेरित करते हुए कहना है कि इस बार ‘‘मेरा वोट देश के लिये’’ तय करना है तथा नरेन्द्रजी मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 में सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, सुमित मिश्रा, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला, विरेन्द्र व्यास, पार्षद मुन्नालाल यादव, तमन्ना कैरो, सरोज चैहान, छाया देशमुख, पुष्यमित्र भार्गव, नारायण पटेल की उपस्थिति में डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के वार्डो की बैठक संपन्न हुई।