फिर "गरीबी हटाओ" का नया राग, अन्याय के बाद कौन सा न्याय करेगी कांग्रेस: गोविन्द मालू
कांग्रेस के न्याय योजना पर खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू का बयान
खबरनेशन/Khabarnation
*"न्याय"**योजना फिर जनता को कांग्रेस का ठगनें का नया फंडा है।
राहुल की दादी इंदिरा ने इसी तरह 48 साल पहले चुनाव के समय *"गरीबी हटाओ"* के सब्ज- बाग़ दिखाए , इस वादा- खिलाफी पर गरीब भोली जनता के साथ किए आर्थिक और मानसिक अन्याय पर पोते को माफ़ी मांगनी चाहिए।
मालू ने कहा कि कांग्रेस ने उस नारे के बाद 30 साल राज किया,लेकिन ग़रीब और गरीब होता गया,उसकी प्रति दिन आय नहीं बढ़ी।अमीरी और गरीबी की खाई और बढ़ी।
मालू ने कहा गरीबों के नाम पर पहले कई वर्षों तक कांग्रेस ने अन्याय किया , अब फिर "न्याय "की नई पुड़िया लेकर वोट का कटोरा लेकर जनता के बीच ये कांग्रेसी ठग सम्राट आ गए ।
3 लाख 60 हजार करोड़ कँहा से लाएँगे काँग्रेस यह बताए?निश्चित ही वर्तमान कई सब्सिडी योजना बन्द कर दी जाएगी।अभी विभिन्न योजनाओं से ग़रीब को 3 लाख 35 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हो रहें हैं।